फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP Assembly election 2022 varanasi Priyanka gandhi will do road show and rally rahul gandhi visit banaras

UP Chunav 2022: वाराणसी में आज प्रियंका करेंगी रोड शो और रैली, कल राहुल गांधी भी आएंगे

Thu, 03 Mar 2022 10:59 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Thu, 03 Mar 2022 10:59 AM IST
सार

विधानसभा चुनाव के सातवें चरण में कांग्रेस ने अपनी पूरी ताकत झाेंक दी है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी बुधवार शाम से बनारस में डेरा डाल दिया है।कल राहुल गांधी भी आएंगे। 

विज्ञापन
UP Assembly election 2022 varanasi  Priyanka gandhi  will do road show and rally rahul gandhi visit banaras
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा। - फोटो : amar ujala

विस्तार

विधानसभा चुनाव के सातवें चरण में कांग्रेस ने अपनी पूरी ताकत झाेंक दी है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी बुधवार देर शाम बनारस पहुंचीं और उन्होंने कबीर मठ में रात्रि विश्राम किया। पार्टी सूत्राें की मानें तो अगले तीन दिनों तक प्रियंका कबीर मठ में ही ठहरेंगी।

विज्ञापन


गुरुवार को प्रियंका गांधी का रोड शो और रैली प्रस्तावित है। इसके अलावा डोर टू डोर कैंपेन की भी पार्टी की ओर से तैयारी है। प्रियंका गांधी बुधवार को एयरपोर्ट से सीधे कबीरचौरा स्थित कबीर मठ पहुंचीं। प्रोटोकॉल के अनुसार, प्रियंका सुबह 10.15 बजे एयरपोर्ट रवाना हो जाएंगी। एयरपोर्ट से सोनभद्र के ओबरा में पहुंचकर जनसभा को संबोधित करेंगी।
विज्ञापन


ओबरा के बाद प्रियंका सकलडीहा में जनसभा को संबोधित करेंगी। वहां से हैलीकॉप्टर द्वारा कांग्रेस महासचिव कैंट विधानसभा के रामनगर में पीएन इंटर कॉलेज के मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगी। इसके बाद शाम को अमरा अखरी से चितईपुर तक रोड शो करेंगी। चार मार्च को राहुल गांधी  और प्रियंका गांधी पिंडरा विधानसभा के फूलपुर में जनसभा को संबोधित करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम योगी पिंडरा में, मायावती की संदहा में जनसभा

सातवें चरण के मतदान से पहले बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पिंडरा में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री शहर में आएंगे और गृहमंत्री अमित शाह से आगे की चुनावी रणनीति पर मंथन करेंगे। मुख्यमंत्री पीएम के दो दिवसीय प्रवास की तैयारियों की भी समीक्षा करेंगे। मुख्यमंत्री अब पांच मार्च तक वाराणसी में रहेंगे।

बसपा सुप्रीमो और पूर्व मुख्यमंत्री मायावती बृहस्पतिवार को रिंग रोड किनारे संदहा में जनसभा को संबोधित करेंगी। आठों विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशियों के लिए रैली की तैयारियों में बसपा ने पूरी ताकत झोेंक दी है। जिलाध्यक्ष राजेश भारती ने बताया कि दोपहर 12 बजे पूर्व मुख्यमंत्री मायावती मंच पर पहुंच जाएंगी। सभी विधानसभा के लोग रैली में पहुंचेंगे। 

जनसभा के लिए पांच सदस्यीय टीम गठित 

अखिलेश यादव और ममता बनर्जी की जनसभा को लेकर एमएलसी अरविंद कुमार सिंह ने पांच सदस्यीय टीम गठित की है। इसमें एमएलसी आनंद भदौरिया, एमएलसी सुनील सिंह साजन और सयुस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास यादव, पूर्व मंत्री मनोज राय धूपचंडी और जिलाध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़ शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed