UP Chunav 2022: वाराणसी में आज प्रियंका करेंगी रोड शो और रैली, कल राहुल गांधी भी आएंगे
विधानसभा चुनाव के सातवें चरण में कांग्रेस ने अपनी पूरी ताकत झाेंक दी है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी बुधवार शाम से बनारस में डेरा डाल दिया है।कल राहुल गांधी भी आएंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विधानसभा चुनाव के सातवें चरण में कांग्रेस ने अपनी पूरी ताकत झाेंक दी है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी बुधवार देर शाम बनारस पहुंचीं और उन्होंने कबीर मठ में रात्रि विश्राम किया। पार्टी सूत्राें की मानें तो अगले तीन दिनों तक प्रियंका कबीर मठ में ही ठहरेंगी।
गुरुवार को प्रियंका गांधी का रोड शो और रैली प्रस्तावित है। इसके अलावा डोर टू डोर कैंपेन की भी पार्टी की ओर से तैयारी है। प्रियंका गांधी बुधवार को एयरपोर्ट से सीधे कबीरचौरा स्थित कबीर मठ पहुंचीं। प्रोटोकॉल के अनुसार, प्रियंका सुबह 10.15 बजे एयरपोर्ट रवाना हो जाएंगी। एयरपोर्ट से सोनभद्र के ओबरा में पहुंचकर जनसभा को संबोधित करेंगी।
ओबरा के बाद प्रियंका सकलडीहा में जनसभा को संबोधित करेंगी। वहां से हैलीकॉप्टर द्वारा कांग्रेस महासचिव कैंट विधानसभा के रामनगर में पीएन इंटर कॉलेज के मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगी। इसके बाद शाम को अमरा अखरी से चितईपुर तक रोड शो करेंगी। चार मार्च को राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पिंडरा विधानसभा के फूलपुर में जनसभा को संबोधित करेंगे।
सीएम योगी पिंडरा में, मायावती की संदहा में जनसभा
सातवें चरण के मतदान से पहले बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पिंडरा में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री शहर में आएंगे और गृहमंत्री अमित शाह से आगे की चुनावी रणनीति पर मंथन करेंगे। मुख्यमंत्री पीएम के दो दिवसीय प्रवास की तैयारियों की भी समीक्षा करेंगे। मुख्यमंत्री अब पांच मार्च तक वाराणसी में रहेंगे।
बसपा सुप्रीमो और पूर्व मुख्यमंत्री मायावती बृहस्पतिवार को रिंग रोड किनारे संदहा में जनसभा को संबोधित करेंगी। आठों विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशियों के लिए रैली की तैयारियों में बसपा ने पूरी ताकत झोेंक दी है। जिलाध्यक्ष राजेश भारती ने बताया कि दोपहर 12 बजे पूर्व मुख्यमंत्री मायावती मंच पर पहुंच जाएंगी। सभी विधानसभा के लोग रैली में पहुंचेंगे।
जनसभा के लिए पांच सदस्यीय टीम गठित
अखिलेश यादव और ममता बनर्जी की जनसभा को लेकर एमएलसी अरविंद कुमार सिंह ने पांच सदस्यीय टीम गठित की है। इसमें एमएलसी आनंद भदौरिया, एमएलसी सुनील सिंह साजन और सयुस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास यादव, पूर्व मंत्री मनोज राय धूपचंडी और जिलाध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़ शामिल हैं।