{"_id":"64e58de502a5d4c8880e4793","slug":"today-is-the-20th-day-of-gyanvapi-survey-hyderabad-s-gpr-team-also-included-iit-kanpur-team-may-come-soon-2023-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"ज्ञानवापी में 20वें दिन का सर्वे पूरा: हैदराबाद की जीपीआर टीम हुई शामिल, आईआईटी कानपुर की टीम का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ज्ञानवापी में 20वें दिन का सर्वे पूरा: हैदराबाद की जीपीआर टीम हुई शामिल, आईआईटी कानपुर की टीम का इंतजार
Wed, 23 Aug 2023 10:11 AM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: किरन रौतेला
Updated Wed, 23 Aug 2023 10:11 AM IST
सार
वाराणसी के ज्ञानवापी परिसर के एएसआई सर्वे का आज 20वां दिन था। ज्ञानवापी के सर्वे में हैदराबाद की ग्राउंड पेनिट्रेटिंग रडार (जीपीआर) की टीम भी शामिल हुई। जल्द ही जीपीआर तकनीक से सर्वे शुरू हो सकता है।
विज्ञापन
Gyanvapi ASI Survey
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ज्ञानवापी परिसर में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) का आज 20वां दिन था। कयास लगाए जा रहे हैं एक-दो दिनों में आईआईटी कानपुर के विशेषज्ञों की टीम भी आ सकती है। आज सुबह करीब साढ़े 8 बजे सर्वे टीम काशी विश्वनाथ धाम के गेट नंबर चार से ज्ञानवापी में दाखिल हुई। बुधवार को शाम पांच बजे तक सर्वे हुआ।
विज्ञापन
ज्ञानवापी के सर्वे में शामिल हुई हैदराबाद की जीपीआर टीम
ज्ञानवापी के सर्वे में हैदराबाद की ग्राउंड पेनिट्रेटिंग रडार (जीपीआर) की टीम भी शामिल हो गई है। जल्द ही जीपीआर तकनीक से सर्वे शुरू हो सकता है। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) की टीम ने 19वें दिन मंगलवार को भी ज्ञानवापी में सर्वे का काम जारी रखा। कड़ी सुरक्षा के बीच टीम काशी विश्वनाथ धाम के गेट नंबर चार के पास पहुंची, फिर ज्ञानवापी परिसर तक गई। पुलिस और प्रशासनिक अफसरों के अनुसार दोनों पक्षों और उनके अधिवक्ताओं की मौजूदगी में सर्वे का काम शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है। सर्वे का काम पूरा होगा, फिर एएसआई रिपोर्ट जिला जज की अदालक के समक्ष पेश करेगी।
विज्ञापन