{"_id":"63a3060f0072292dbb1bfaf2","slug":"timings-of-all-schools-from-primary-to-intermediate-changed-in-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: प्राइमरी से इंटर तक के सभी स्कूल का समय बदला, ठंड को देख लिया गया फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: प्राइमरी से इंटर तक के सभी स्कूल का समय बदला, ठंड को देख लिया गया फैसला
Wed, 21 Dec 2022 06:41 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Wed, 21 Dec 2022 06:41 PM IST
सार
ठंड को देखते हुए वाराणसी के जिले के सभी विद्यालयों के खुलने और बंद होने का समय बदल दिया गया है। प्रभारी जिलाधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु नागपाल ने बताया कि सभी स्कूल गुरुवार सुबह 10 बजे से खुलेंगे।
विज्ञापन
घने कोहरे के बीच स्कूल जाते बच्चे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ठंड को देखते हुए वाराणसी के प्रभारी जिलाधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु नागपाल ने जिले के सभी विद्यालयों के खुलने और बंद होने का समय बदल दिया है। प्राइमरी से लेकर इंटर तक के सभी स्कूल गुरुवार सुबह 10 बजे से खुलेंगे। प्राइमरी विद्यालय दोपहर दो बजे बंद होंगे।
विज्ञापन
यह आदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद, सीबीएससी, आईसीएससी एवं मदरसा बोर्ड के सभी विद्यालयों पर लागू होगा। प्रभारी जिलाधिकारी ने कहा कि सुबह 10 बजे से पहले और दोपहर तीन बजे के बाद किसी भी दशा में कक्षाओं का संचालन न किया जाए।
विज्ञापन
तापमान में चार डिग्री सेल्सियस की कमी
स्कूली बस सहित अन्य वाहनों की लाइट जलाकर बड़ी सतर्कता के साथ उसे ले जाना पड़ा। मौसम में बदलाव का ही असर है कि पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई। बुधवार सुबह हवा में नमी कुछ ज्यादा रहने से ठंड भी बढ़ी रही। मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय ने बताया कि पहाड़ों पर बर्फबारी होने के कारण हवा में नमी बढ़ गई है। आने वाले तीन-चार दिनों में घने कोहरे और ठंड बढ़ने के आसार हैं।
विज्ञापन