{"_id":"5f5659568ebc3e446c2d7162","slug":"three-youths-going-to-mumbai-by-bike-one-died-in-an-accident-in-mp","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन में नहीं मिला आरक्षण तो बाइक से जा रहे थे मुंबई, मध्य प्रदेश में एक की हो गई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन में नहीं मिला आरक्षण तो बाइक से जा रहे थे मुंबई, मध्य प्रदेश में एक की हो गई मौत
Mon, 07 Sep 2020 11:58 PM IST
स्वाधीन तिवारी
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Mon, 07 Sep 2020 11:58 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भदोही के तीन प्रवासी युवक ट्रेन में आरक्षण न मिलने से बाइक से ही मुंबई के लिए निकल लिए। तीनों युवक शनिवार की रात रीवां (मप्र) में डिवाइडर से टकराकर घायल हो गए। घायलों में से एक की अस्पताल में मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। सूचना पर परिजन रीवां पहुंच गए। घटना की जानकारी से पूरे गांव में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
भदोही ब्लॉक के ग्राम याकूबपुर के प्रभाकर पांडेय का पुत्र मोनू पांडेय मुंबई के वसई में कई वर्ष से काम करता था। वहां गांव के कुछ और युवक भी काम करते थे। लॉकडाउन मेें सभी किसी तरह घर तो आ गए थे, लेकिन यहां रोजगार नहीं मिलने से परेशान थे। इसी बीच लॉकडाउन में ढील मिली और वसई से बुलावा आने लगा तो वे रेलवे टिकट के लिए दौड़ भाग करने लगे। काफी परेशान होने के बाद ट्रेन में आरक्षण की व्यवस्था नहीं हुई तो थक हार कर शुक्रवार (चार सितंबर) को मोनू दो अन्य साथियों बऊ और सोनू के साथ एक ही बाइक से मुंबई रवाना हो गया।
विज्ञापन
घायल युवक के मुताबिक शनिवार शाम वे कटनी से गुजर रहे थे तो पुलिस ने उन्हें रोक लिया और आगे नहीं जाने दिया। इस पर वे रास्ता बदल कर ग्राम खटकटी थाना शाहपुर जनपद रीवां से होकर निकल रहे थे कि 11 बजे रात डिवाइडर से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल मोनू को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। उधर, हादसे की सूचना पर तीनों के घर और गांव में कोहराम मच गया। रविवार को परिजन दोनों घायलों बऊ और सोनू तथा मोनू का शव लेकर गांव आ गए। रविवार को मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया गया। बाकी दोनों खतरे से बाहर बताए गए हैं।
विज्ञापन