{"_id":"6644ad91893d40ab6e082df8","slug":"three-youths-drowned-and-dead-ganga-river-while-bathing-in-varanasi-2024-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी में तीन की मौतः रितेश ने बताया आंखों देखा हाल, 20 मिनट तक आती रही आवाज, फिर पसर गया सन्नाटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी में तीन की मौतः रितेश ने बताया आंखों देखा हाल, 20 मिनट तक आती रही आवाज, फिर पसर गया सन्नाटा
Wed, 15 May 2024 06:13 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Wed, 15 May 2024 06:13 PM IST
सार
Varanasi News: तीनों युवकों को डूबता देख दो दोस्त भागने लगे। उनमें से एक युवक को पकड़ कर पुलिस को घटना की सूचना दी गई। साथ ही तीनों युवकों की खोजबीन का प्रयास किया गया, लेकिन सफलता नहीं मिली। उधर, पुलिस की सूचना पर आए साहिल, सनी और लकी के परिजनों ने बताया कि तीनों को तैरना नहीं आता था।
विज्ञापन
साहिल, लकी और शनि की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी के आदमपुर थाना क्षेत्र के रानीघाट के सामने सोमवार आधी रात बाद गंगा में स्नान के लिए उतरे पांच दोस्तों में से तीन डूब गए। पानी से किसी तरह बाहर निकले दो दोस्त भाग निकले। मल्लाहों ने एक दोस्त को पकड़कर पुलिस को सूचना दी। मंगलवार की सुबह आदमपुर थाने की पुलिस ने एनडीआरएफ की मदद से तीनों दोस्तों का शव गंगा से बाहर निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पांचों युवक गंगा स्नान के दौरान शराब के नशे में धुत बताए गए हैं।
विज्ञापन
चंदौली के मुगलसराय थाना क्षेत्र के कालीमहाल, हनुमानपुर के रहने वाले साहिल (19), सनी (18) और लकी (18) अपने दो दोस्तों रितेश और सिट्टू के साथ सोमवार रात घूमते हुए रानीघाट पहुंचे। मल्लाहों ने बताया कि रात दो बजे पांचों युवक गंगा में नहाने उतरे थे। उनमें से एक गहरे पानी में जाकर डूबने लगा तो उसे बचाने के चक्कर में दो और युवक डूब गए।
विज्ञापन
बीते साल हुई थी शादी, पत्नी है गर्भवती
साहिल के परिजनों ने बताया कि वह कैटरिंग का काम करता था और उसकी पिछले वर्ष शादी हुई थी। पत्नी शिल्फी छह माह से गर्भवती है। तीन भाइयों में सबसे छोटे साहिल की मौत के बाद उसकी मां शबनम और रेलवे से रिटायर्ड पिता मोहम्मद छोटे का रो-रोकर बुरा हाल था। शनि दो बहनों में इकलौता भाई था और पढ़ता था। लकी दो भाई और एक बहन में सबसे छोटा था। लकी ढोल बजाने का काम करता था।
विज्ञापन
अब तक 18 मौत, सभी घाट हुए खतरनाक
गंगा में डूबने से इस वर्ष एक जनवरी से अब तक 18 लोगों की मौत हो चुकी है। जल पुलिस प्रभारी मिथिलेश यादव ने बताया कि गंगा का जलस्तर तेजी से घटने के कारण मौजूदा समय में सभी घाट खतरनाक हो गए हैं। जलस्तर घटने के साथ ही काई भी बढ़ रही है। पानी कहां-कितना गहरा है, इसका जायजा लगा पाना मुश्किल है। इसलिए जो भी लोग गंगा स्नान करने आएं, वह किनारे ही नहाएं। पूरी तरह से सतर्क रहें और पानी में किसी भी तरह का खिलवाड़ न करें।