फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Three suspended including two research students in BHU Umang Pharmacy's case, action on abusing

BHU में दो शोध छात्र समेत तीन सस्पेंड: उमंग फार्मेसी का है मामला, अपशब्द बोलने पर कार्रवाई

Wed, 14 Dec 2022 12:27 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Wed, 14 Dec 2022 12:27 PM IST
सार

छात्रों पर यह कार्रवाई 21 जुलाई को अस्पताल परिसर में चलने वाले उमंग फार्मेसी से जुड़ी शिकायत के लिए ज्ञापन देने जाने के दौरान वीसी आफिस के चैनल गेट पर प्रदर्शन करने के मामले में हुई है।

विज्ञापन
Three suspended including two research students in BHU Umang Pharmacy's case, action on abusing
BHU - फोटो : Social Media

विस्तार

बीएचयू में हिंदी विभाग के शोध छात्र मृत्युंजय तिवारी समेत तीन छात्रों को विश्वविद्यालय प्रशासन ने 14 दिन के लिए निलंबित किया है। छात्रों पर यह कार्रवाई 21 जुलाई को अस्पताल परिसर में चलने वाले उमंग फार्मेसी से जुड़ी शिकायत के लिए ज्ञापन देने जाने के दौरान वीसी आफिस के चैनल गेट पर प्रदर्शन करने के मामले में हुई है। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से 12 दिसंबर को निलंबन आदेश भी जारी किया गया है। इसमें मृत्युंजय तिवारी के अलावा पालि और बौद्ध दर्शन में शोध छात्र वैभव कुमार तिवारी, अर्थशास्त्र विभाग के छात्र आशीर्वाद दूबे का नाम शामिल है। उधर छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन की इस कार्रवाई पर नाराजगी जताते हुए कहा कि ऐसा कर विश्वविद्यालय प्रशासन छात्रों की आवाज दबाने की कोशिश कर रहा है। अन्याय के खिलाफ आवाज उठाना कहीं से गलत नहीं है। इस तरह की कार्रवाई का विरोध जारी रहेगा। 
विज्ञापन


ज्यादा जानकारी के लिए यहां क्लिक करें..
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed