{"_id":"61aa64fa92c7782db131e86e","slug":"three-people-of-kashi-were-honored-with-state-level-award-varanasi-news-vns62593938","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्यस्तरीय पुरस्कार से काशी के तीन लोगों को किया गया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्यस्तरीय पुरस्कार से काशी के तीन लोगों को किया गया सम्मानित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिव्यांग जनों के उत्थान और उत्कृष्ट कार्य करने वाले काशी के तीन लोगों को विश्व दिव्यांग दिवस पर शुक्रवार को लखनऊ में मुख्ममंत्री योगी आदित्यनाथ ने सम्मानित किया। डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में राज्यस्तरीय पुरस्कार से नवाजा गया। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, उत्तर प्रदेश दिव्यांग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. उत्तम ओझा मौजूद रहे।
दिव्यांगों के उपचार के लिए डॉ. तुलसी को सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार
दिव्यांगजनों का पिछले 40 साल से सेवा कर रहे मनोचिकित्सक डॉ. तुलसी को सर्वश्रेष्ठ कार्य के लिए सम्मानित किया गया। कमच्छा के रहने वाले डॉ. तुलसी ने 40 हजार से अधिक बच्चों का उपचार किया है। अमेरिका, फ्रांस सहित 12 देशों में अपनी सेवा दे चुके हैं।
दिव्यांगों के लिए प्रेरणास्त्रोत है प्रो. मंगला कपूर
एसिड अटैक पीड़िता व बीएचयू की रिटायर प्रोफेसर मंगला कपूर को दिव्यांगों के लिए प्रेरणास्रोत पुरस्कार से सम्मानित किया गया। 12 साल की उम्र में एसिड अटैक झेलने वाली प्रोफेसर का आठ साल तक उपचार चला, 35 से अधिक आपरेशन हुए। बावजूद उन्होंने हिम्मत नहीं हारी, शिक्षा हासिल की। बाद में शिक्षक, रीडर, प्रोफेसर और म्यूजिक फैकल्टी की विभागाध्यक्ष भी बनी।
विज्ञापन
सजी जोसेफ की संस्था ने दिव्यांगों को दिया रोजगार
दिव्यांग को समाज में खड़ा करने और उन्हें रोजगार से जोड़ने के लिए कैफेबिलिटी फाउंडेशन के सजी जोसेफ प्रयासरत है। दिव्यांगों को रोजगार सृजन में सर्वश्रेष्ठ संस्था पुरस्कार दिया गया। मलदहिया स्थित सजी जोसेफ का ऐसा रेस्टोरेंट है, जहां सभी कर्मचारी दिव्यांग है। वेटर से लेकर शेफ भी दिव्यांग हैं। वहीं अन्य क्षेत्रों में भी कैफिबिलिट फाउंडेशन दिव्यांगों को रोजगार मुहैया करा रहा है।