फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Three miscreants arrested an encounter in varanasi shot and looted collection agent Pistol cartridges recover

Varanasi News: मुठभेड़ में तीन बदमाश गिरफ्तार, कलेक्शन एजेंट को गोली मारकर की थी लूट; तमंचा-कारतूस बरामद

Tue, 06 Aug 2024 10:07 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Tue, 06 Aug 2024 10:07 AM IST
सार

Varanasi News: शिवपुर पुलिस ने बीती रात कार्रवाई करते हुए तीन बदमाशों को गिफ्तार किया है। एक को पैर में गोली लगी है। उसे इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। वहीं, मौके से अन्य दोनों भागने का प्रयास कर रहे थे, तभी पुलिस ने पकड़ लिया।

विज्ञापन
Three miscreants arrested an encounter in varanasi shot and looted collection agent Pistol cartridges recover
अस्पताल में भर्ती घायल बदमाश। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिवपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत देर रात्रि चादमारी रिंग रोड पर फंटेसिया वॉटर पार्क के मोड के पास बदमाशों और पुलिस में मुठभेड़ हो गई। पुलिस से बचकर भाग रहे एक बदमाश के पैर में गोली लगी। वहीं उसके दो साथी को घेराबंदी के बाद दबोच लिए गए।

विज्ञापन


लहूलुहान  बदमाश का प्राथमिक उपचार के लिए घायलावस्था में दीनदयाल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीन बाइक सवार बदमाश हरहुआ की ओर से चांदमारी अंडरपास आए और पुलिस को चेकिंग करते देखा तो फिर भागने लगे। पुलिस को शक हुआ और पीछा करते हुए फंटेसिया मोड़ के पास तीन बाइक सवारों में एक ने फायरिंग करना शुरू कर दी।
विज्ञापन


इसी दौरान बाइक से फिसल कर तीनों गिर गए, जिसमें पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बचकर भाग रहे एक बदमाश के पैर में गोली लगी। वहीं उसके दो साथी घेराबंदी के बाद दबोच लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोली लगने के बाद लहूलुहान  बदमाश का प्राथमिक उपचार किया और घायलावस्था में दीनदयाल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार जारी है। वहीं उसके अन्य दो साथी को शिवपुर पुलिस थाने लेकर पहुंची।
 
कानूडीह में 23 जुलाई को कलेक्शन एजेंट योगेश कुमार यादव के पैर में गोली मार कर 1 लाख 2 हजार रुपये की लूट करने वाले तीन शातिर लुटेरे अपराधी शिवा सोनकर, दिनेश सोनकर और समीर निवासी शिवपुर के बताए जा रहे हैं।


डीसीपी चंद्रकांत मीणा, एडीसीपी वरुणा सरवनन टी., एसीपी समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। मुठभेड़ के बाद फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया पुलिस की गोली का शिकार शिवपुर क्षेत्र में लूट करने के आरोपी शिवा सोनकर, दिनेश सोनकर, समीर, निवासी शिवपुर को  पुलिस ने सभी को शिवपुर थाने लाकर पूछताछ कर रही है। आरोपी के पास एक 12 बोर तमंचा, दो खोखा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed