फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Three lakh rupees stolen Miscreants stopped businessman snatched bag Police investigating CCTV

वाराणसी में तीन लाख की छिनैती: बदमाशों ने व्यापारी को बीच रास्ते में रोका, छीन लिया बैग; पुलिस खंगाल रही CCTV

Wed, 06 Nov 2024 03:35 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Wed, 06 Nov 2024 03:35 PM IST
सार

Varanasi News : छिनैती की सूचना मिलते ही लोहता थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रही है। पुलिस के अनुसार, बदमाश जल्द ही गिरफ्त में होंगे।

विज्ञापन
Three lakh rupees stolen Miscreants stopped businessman snatched bag Police investigating CCTV
पीड़ित व्यापारी ने दर्ज करवाया मुकदमा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के लोहता थाना क्षेत्र के सिरसा प्राईमरी पाठशाला के पास बीती रात में एक ज्वेलर्स व्यावसायी को रोक आभूषण से भरा बैग छीनकर बदमाश फरार हो गए। पीडित ने घटना की सूचना पुलिस को दिया। मुकदमा दर्ज करके सीसीटीवी कैमरे को चेक करके छिनैतो का पता कर रही है।

विज्ञापन


थाना क्षेत्र के कोरौतबाजार का दीपक सेठ की ज्वेलरी की दुकान महेशपुर में ब्लाक रोड पर है। बीती रात आठ बजे दुकान बंद करके एक बैग में पायल, मीना, करधनी, चैन, कान का झाला रखकर अपनी बाईक से घर जा रहा था। जब वह लगभग साढे आठ बजे सिरसा प्राईमरी पाठशाला के पास पहुंचा तो दो बाईक पर सवार आगे अपनी बाईक को लगा दिए। 
विज्ञापन


इसके बाद व्यापारी से बैग छिनने लगे। व्यापारी ने कहा कि हमने जब हमने विरोध किया तो मारपीट कर धकेल दिए और बैग लेकर कोरौताबाजार की तरफ भाग गए। पीड़ित ने घटना की सूचना कोटवा चौकी पर दी। पुलिस ने पड़ताल करके पीड़ित की तहरीर पर छिनैती का मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


महेशपुर से सिरसा तक लगे सीसीटीवी कैमरे को देखकर बदमाशों की तलाश कर रही है। प्रभारी निरिक्षक प्रवीण कुमार ने बताया कि बदमाशों को जल्द पकड़ लिया जाएगा। दीपक सेठ ने बताया कि लगभग तीन लाख की छिनैती हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed