फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Three lakh devotees will take a silent dip in Ganga today on Mauni Amavasya

मौनी अमावस्या : वाराणसी में घाटों पर मौन होकर सवा चार लाख श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में डुबकी

Fri, 09 Feb 2024 06:48 AM IST
प्रगति चंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: प्रगति चंद Updated Fri, 09 Feb 2024 06:48 AM IST
सार

वाराणसी में मौनी अमावस्या पर पुण्य स्नान के लिए श्रद्धालु उत्तरवाहिनी गंगा में डुबकी लगाने के लिए घाटों पर बृहस्पतिवार रात से ही जुटने लगे थे। सवा चार लाख श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई।

विज्ञापन
Three lakh devotees will take a silent dip in Ganga today on Mauni Amavasya
Mauni Amavasya 2024 - फोटो : उज्ज्वल गुप्ता

विस्तार

 सर्वार्थ सिद्धि योग में श्रद्धालुओं ने मौन रखकर उत्तरवाहिनी गंगा में पुण्य की डुबकी लगाई। सुख, सौभाग्य और यश की कामना से मौनी अमावस्या का स्नान शुक्रवार को गंगा के तट पर हुआ। गंगा से लेकर गंगा-गोमती के संगम तक एक जैसा ही नजारा था। सूर्योदय के साथ शुरू हुआ स्नान का सिलसिला शाम तक जारी रहा। मौनी अमावस्या पर सवा चार लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाई।

विज्ञापन


शुक्रवार को भगवान सूर्य की प्रथम किरण के साथ ही गंगा के तट पर श्रद्धालुओं ने स्नान शुरू कर दिया। बीती देर रात से ही गंगा के किनारे जमे श्रद्धालुओं ने पूरी रात हरि कीर्तन में बिताई और जैसे ही पूरब दिशा में भगवान सूर्य ने अपनी लालिमा बिखेरनी शुरू की, तो मन में हर-हर गंगे..., हर-हर महादेव... के जयघोष के साथ श्रद्धालुओं ने स्नान शुरू किया।
विज्ञापन

 

सिहरन के बाद भी श्रद्धालुओं ने तीन से पांच डुबकी लगाकर मौनी अमावस्या के स्नान के विधान को पूर्ण किया। स्नान के बाद श्रद्धालुओं की कतार बाबा के धाम की ओर बढ़ चली। वहीं दूसरी तरफ दिन चढ़ने के साथ ही श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला भी बढ़ता गया। नौ बजे तक दशाश्वमेध घाट, शीतला घाट, शंकराचार्य घाट, पंचगंगा घाट समेत कई प्रमुख घाटों पर भीड़ का दबाव सबसे अधिक रहा। शहर के मंदिरों में भी मौनी अमावस्या पर दर्शन-पूजन की भीड़ रही।

पौने दो लाख ने किए मार्कंडेय महादेव के दर्शन

मौनी अमावस्या के पावन पर्व पर मार्कंडेय महादेव मंदिर में पौने दो लाख श्रद्धालुओं ने दर्शन-पूजन किया। स्नान के बाद श्रद्धालु सीधे मंदिर का रुख कर रहे थे। उधर देर शाम तक पचास हजार से भी अधिक श्रद्धालुओं ने स्वर्वेद महामंदिर का दर्शन किया और विहंगम योग की वैज्ञानिक साधना का अभ्यास किया। श्रद्धालुओं के लिए स्वर्वेद महामंदिर ट्रस्ट की ओर से प्रसाद बांटा गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed