{"_id":"5f5a5d47f68b566d3e718cd8","slug":"three-killed-by-corona-in-varanasi-172-people-infected","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी में कोरोना का बढ़ा ग्राफ, 164 नए मरीजों को मिलाकर संक्रमितों की संख्या हुई 9866","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी में कोरोना का बढ़ा ग्राफ, 164 नए मरीजों को मिलाकर संक्रमितों की संख्या हुई 9866
Fri, 11 Sep 2020 12:53 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Fri, 11 Sep 2020 12:53 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : pixabay
वाराणसी में कोरोना मरीजों के साथ ही एक बार मौत का ग्राफ फिर से बढ़ने लगा है। शुक्रवार सुबह ही 164 मरीज मिले। सीएमओ डाक्टर वीबी सिंह ने पुष्टि करते हुुए बताया कि अब संक्रमितों की संख्या 9866 हो चुकी है। इसके पहले गुरुवार को एक महिला समेत तीन लोगों की मौत हुई जबकि 39 जीटीसी के चार जवान, डीएल डब्ल्यू में नौ लोग सहित अलग अलग जगहों से कुल 172 लोग संक्रमित मिले।
विज्ञापन
मंडलीय अस्पताल में भर्ती सदर महाल मुकीम गंज निवासी 62 वर्षीय महिला और बीएचयू में भर्ती नारायणपुर निवासी 35 वर्षीय पुरुष और शिवाला भेलूपुर निवासी 80 वर्षीय पुरुष की मौत हो गई। होम आइसोलेशन में भर्ती 181 लोग स्वस्थ हुए हैं और अस्पतालों में 11 लोगों को डिस्चार्ज किया गया।
विज्ञापन
सीएमओ ने बताया कि कुल 9702 मरीजों में से 7838 के डिस्चार्ज होने और 166 की मौत के बाद 1698 एक्टिव केस हैं। इसके अलावा चार मरीजों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पा रही है। इन मरीजों की रिपोर्ट आने के बाद इनके दिए गए फोन नंबर पर भी कोई संपर्क न होने से स्वास्थ्य विभाग की परेशानी बढ़ गई है।
विज्ञापन
कैंसर हास्पिटल,मेडविन हास्पिटल में भी मिले मरीज
होमी भाभा कैंसर हॉस्पिटल लहरतारा में दो महिला और दो पुरुष संक्रमित हुए हैं। इसके अलावा गांधी आश्रम, बिर्दोपुर, रामपुर, आशुतोष नगर, संपूर्णानंद नगर कॉलोनी सिगरा, डीएलडब्लू, शिवदासपुर शिवपुर स्टेडियम कॉलोनी मे भी मरीज मिले हैं।
जबकि पावर ग्रिड, गोलाघाट, ब्रिज एनक्लेव कॉलोनी सुंदरपुर, कबीरचौरा नई बस्ती, बैंक कॉलोनी, नवादा, राम फाटक,पांडेयपुर, ट्रामा सेंटर बीएचयू, पुलिस लाइन, विश्वनाथ पुरी कॉलोनी नवादा,बनारस मेडिसिटी हॉस्पिटल, नाटी इमली, आशीर्वाद हॉस्पिटल महमूरगंज, साईनाथ हॉस्पिटल, रॉयल रेजिडेंसी महमूरगंज ,गुरुधाम कॉलोनी एसबीआई कटरा और डीएलडब्लू में रहने वाले कुल 9 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।