फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Three died in road accident tanker collision with car in varanasi

वाराणसी में दर्दनाक हादसा: कार-टैंकर की टक्कर में दादी और पोते समेत तीन की मौत,चाचा की हालत गंभीर

Wed, 21 Jul 2021 08:00 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 21 Jul 2021 08:00 PM IST
सार

हादसा वाराणसी में वीरभानपुर में नेशनल हाईवे-2 पर हुआ है। चालक डिवाडर को पार करके हाइवे पार कर रहा था, इसी बीच टैंकर ने कार को टक्कर मार दी।

विज्ञापन
Three died in road accident tanker collision with car in varanasi
सड़क हादसे में तीन की मौत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी में रोहनिया थाना क्षेत्र के वीरभानपुर इलाके में राष्ट्रीय राज्यमार्ग-दो पर बुधवार सुबह ट्रेलर के धक्के से कार सवार प्रयागराज निवासी दादी, पोते सहित तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं हादसे में चाचा शैलेश गंभीर रूप से घायल है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि घटनास्थल पर ही तीन की मौत हो गई।

विज्ञापन


रोहनिया थाने की पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। प्रयागराज में दादी की ट्रेन छूटने पर वाराणसी स्थित कैंट स्टेशन से ट्रेन पकड़ाने के लिए सभी ऑल्टो कार से आ रहे थे। घायल को बीएचयू स्थित ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


प्रयागराज के सराय इनायत थाना अंतर्गत अंदावा निवासी अखिलेश पटेल सहारा फाइनेंस में नौकरी करते हैं। भोर में अखिलेश पटेल की मां लीलावती देवी 65 वर्ष और बड़ा बेटा आशुतोष कुमार पटेल 22 वर्ष को पैतृक निवास स्थान बिहार के सीवान जाने के लिए प्रयागराज से ट्रेन पकड़नी थी लेकिन, देर से पहुंचने के कारण दादी और पोते की ट्रेन छूट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच आशुतोष ने वाराणसी स्थित कैंट स्टेशन से ट्रेन पकड़ने की बात कहते हुए पड़ोस में रहने वाले अजीत सिंह 32 वर्ष से वाराणसी छोड़ने का आग्रह किया तो दादी, पोते और अजीत अपनी आल्टो कार से वाराणसी के लिए भोर में चार बजे प्रयागराज से निकल पड़े। इस दौरान कार में लीलावती का छोटा बेटा शैलेश पटेल 32 वर्ष भी सवार हो गया। कार को शैलेश चला रहा था।

आगे सीट पर अजीत और पिछले सीट पर लीलावती और उनका बड़ा पोता आशुतोष बैठा था। राजातालाब पहुंचने पर कार चला रहे शैलेश को लगा की रास्ता भटक गया है। इसी बीच वीरभानपुर के पास अचानक डिवाइडर को पार कर दाएं लेन की ओर बढ़ा। तभी तेज गति से आए ट्रेलर ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि कार हवा में जाकर दूसरी ओर गिर गई।

घटनास्थल पर ही दादी, पोते, पड़ोसी की कार के अंदर ही मौत हो गई तो वहीं शैलेश गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल शैलेश को बीएचयू स्थित ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। अजीत की जेब से मिले मोबाइल के जरिए पुलिस ने बड़े भाई कमल सिंह को हादसे की सूचना दी। हादसे की जानकारी मिलते ही अखिलेश पटेल सहित कमल सिंह अन्य परिजन भी आननफानन में बीएचयू स्थित ट्रामा सेंटर पहुंचे।
 

खेती का हिसाब करने दादी के साथ गांव जा रहे थे चाचा-भतीजा 

मूलरूप से सीवान बिहार की रहने वाली हादसे में मृत लीलावती के पति केंद्रीय कर्मचारी थे। 1980 में प्रयागराज में नौकरी के दौरान घर बनवाकर यही बस गए थे। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे बेटे अखिलेश ने बताया कि 10 साल पहले सेवानिवृत्त होने के बाद पिता की मौत हो गई। तीन बेटों में अखिलेश, शैलेश, दिनेश हैं। लीलावती अपने घर सीवान बिहार खेती का हिसाब करने बड़े बेटे और छोटे भाई शैलेश के साथ जाने के लिए ट्रेन पकड़ने कैंट के लिए निकली थीं। 
 

जाने से रोका था भाई को, नहीं माना बात

अंदावा के रहने वाले स्व. रामानुज सिंह के तीन बेटों में अजीत सबसे छोटा था। उसकी रत्ना सिंह और दो बच्चे अथर्व 6 साल व अर्नव 3 साल के हैं। अजीत भाइयों के साथ मिलकर खेती करता था। बीएचयू स्थित मोर्चरी हाउस पहुंचे अजीत के बड़े भाई कमल और दिवाकर बेसुध रहे। बार-बार यही कह रहे थे कि सुबह निकलने के लिए मना किया था, काश बात मान गया होता तो आज यह दिन नहीं देखने पड़ते।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed