फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   three died in accident bike auto in varanasi

काशी में मंगलवार को हुए कई हादसे, दो किशोरों समेत एक युवक की मौत, चार घायल

Wed, 17 Jul 2019 12:18 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 17 Jul 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
three died in accident bike auto in varanasi
प्रतीकात्मक तस्वीर

वाराणसी के लंका, रोहनिया और कपसेठी थाना क्षेत्र में मंगलवार को सड़क हादसे में दो किशोरों और एक युवक की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। सूचना पाकर पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया और तीनों का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


बाइक सवार जिन दो किशोरों की मौत हुई है, वह हादसे के दौरान हेलमेट नहीं पहने हुए थे। पुलिस के अनुसार सिर में लगी गंभीर चोट उनकी मौत की वजह बनी। दोनों किशोर अपने मां-बाप के इकलौते बेटे बताए गए हैं।
विज्ञापन


रामनगर से ऑटो में बैठकर कोनिया निवासी राजेश भारद्वाज(20) लंका की ओर आ रहा था। पुलिस के अनुसार मलहिया पुल से नीचे उतरते समय पीछे से आ रहे ट्रैक्टर ने टक्कर मारी तो ऑटो में किनारे बैठा राजेश नीचे गिर गया। इसी बीच पीछे से आए ट्रैक्टर ने उसे कुचल दिया। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, रोहनिया थाना अंतर्गत नकाइन गांव के समीप पल्सर सवार तीन किशोर चौरा माता मंदिर की दीवार से जा टकराए। नाथूपुर निवासी राजेंद्र राजभर का बेटा करन(17) और भुल्लनपुर के संजय विश्वकर्मा का बेटा संदीप(16) और संजय पटेल का बेटा विकास(16) पल्सर बाइक से दफ्फलपुर से मड़ाव की ओर जा रहे थे।

नकाइन गांव के पास तीनों की बाइक अनियंत्रित होकर चौरा माता मंदिर की दीवार से जा टकराई। गंभीर रूप से घायल तीनों को भदवर बाईपास स्थित निजी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान संदीप और विकास की मौत हो गई। करन आईसीयू में भर्ती है और उसकी हालत नाजुक है।

परिजनों ने बताया कि तीनों दोस्त हैं और बगैर किसी को बताए घर से निकले थे। संदीप के पिता वेल्डिंग का काम करते हैं, विकास के पिता पेंटर हैं और करन के पिता मजदूरी करते हैं। वहीं, कपसेठी बाजार में बाइक सवार भदोही के सुरियावा थाना के मोढ़ निवासी दंपति सुनील कुमार(53) और राधिका देवी सड़क पार कर रहे सतीश कुमार सिंह (30) से टकरा कर गिर पड़े। हादसे में सुनील की हालत गंभीर देख उन्हें बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।

बाइक चलाते हुए तीनों किशोर बना रहे थे वीडियो :
रोहनिया क्षेत्र में दो किशोरों की मौत और एक किशोर के घायल होने के बाद सोशल मीडिया पर उनका वीडियो वायरल हुआ। वायरल वीडियो के अनुसार तीनों तेज रफ्तार बाइक से जा रहे थे और गाना सुनते हुए मोबाइल से वीडियो बना रहे थे। तीनों की नजर बाइक पर नहीं बल्कि मोबाइल के कैमरे पर थी। आशंका जताई गई कि बाइक से ध्यान हटने के कारण ही हादसा हुआ और दो किशोरों की मौत हो गई, जबकि तीसरा जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed