{"_id":"5f127fad8ebc3e9fae4d883b","slug":"three-children-died-due-to-drown-in-pond-during-bath-dead-body-recovered-in-mirzapur-up","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: घर के तीनों बच्चे नहाते समय गड्ढे में डूबे, मासूमों के शव मिलते ही मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: घर के तीनों बच्चे नहाते समय गड्ढे में डूबे, मासूमों के शव मिलते ही मचा कोहराम
Sat, 18 Jul 2020 10:20 AM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sat, 18 Jul 2020 10:20 AM IST
विज्ञापन
मौके पर पहुंची मासूमों की मां।
- फोटो : अमर उजाला।
उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में शनिवार सुबह तीन मासूम बच्चे नहाने के दौरान गड्ढे में डूब गए, जिससे तीनों की मौके पर मौत हो गई। तीनों के शव को बरामद कर लिया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है। बच्चों की मौत से घर में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
मिर्जापुर जिले के अहरौरा थाना क्षेत्र के चिरईया इलाके में शनिवार की सुबह खनन के दौरान पहाड़ी में गड्ढे में भरे पानी में नहाने के दौरान तीन बच्चे डूब गए। तीनों बच्चे चकजाता सोनपुर गांव निवासी एक ही परिवार के हैं। सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
लालपुर अधवार गांव चिरइया मौजा में मानकों के विपरीत हो रहे खनन के चलते बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। बारिश होने के बाद पहाड़ी पर ये गड्ढे तालाब में बदल गए हैं। शनिवार की सुबह चकजाता गांव निवासी प्रकाश कोल की दो पुत्री(12) राधिका, खुशबू(5) और पुत्र काजू(6) खनन के गड्ढे में भरे पानी में नहाने गए थे। नहाते समय तीनों बच्चे गड्ढे में डूब गए।
विज्ञापन
इसी गड्ढे में डूबकर हुई मौत।
- फोटो : अमर उजाला।
आसपास के लोगों ने बच्चों को डूबता देख शोर मचाया। गड्ढे के पास जाकर बचाने की कोशिश की, पर असफल रहे। ग्रामीणों की सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची अहरौरा पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से डूबे बच्चों की खोजबीन शुरू कराई। खोजबीन में तीनों के शव मिल गए हैं।