फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Three and a half lakhs stalked by pretending to correct electricity bill

बिजली बिल सही कराने का झांसा देकर ऐंठ लिया साढ़े तीन लाख

Thu, 30 Jan 2020 01:37 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Thu, 30 Jan 2020 01:37 AM IST
विज्ञापन
Three and a half lakhs stalked by pretending to correct electricity bill
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : एएनआई

बिजली का बिल सही कराने का झांसा देकर एक रेस्टोरेंट के मैनेजर से तीन लाख 64 रुपये ठग लिए गए। प्रकरण को लेकर सिगरा थाने में शिवदासपुर निवासी राजेश गुप्ता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है। महमूरगंज स्थित एक रेस्टोरेंट के मैनेजर और मीरबाग निवासी प्रदीप कुमार यादव के अनुसार, बिजली विभाग ने उनका गलत बिल जारी कर दिया था।

विज्ञापन

 

बिल सुधरवाने के लिए वह कई दिनों से परेशान थे। इसी बीच उनकी मुलाकात राजेश गुप्ता से हुई। राजेश ने खुद को बिजली विभाग का कर्मचारी बताया। प्रदीप के अनुसार, राजेश ने उनका बिजली का बिल सुधरवाने के लिए एक फर्म के नाम से दो किस्त में तीन लाख 64 हजार रुपये लिए। इसके बावजूद उनकी बिल संबंधी गड़बड़ी सही नहीं हुई। राजेश से पैसा वापस मांगा गया तो उसने जान से मारने की धमकी दी। इस संबंध में इंस्पेक्टर सिगरा आशुतोष कुमार ओझा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर प्रकरण की जांच की जा रही है।

विज्ञापन

सड़क जाम करने के आरोप में बैंक मैनेजर सहित 13 पर मुकदमा

लोहता। भरथरा गांव में सड़क जाम करने के आरोप में लोहता थाने में बैंक मैनेजर सहित 13 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जाम में शामिल अन्य लोगों की तस्दीक की जा रही है। लोहता थाना अंतर्गत भरथरा गांव निवासी दिलीप मिश्रा के दो मासूम बच्चे रुद्र और जिगर बीती 25 जनवरी को तालाब में डूब गए थे। दोनों बच्चों की मौत से गुस्साए ग्रामीणों ने तालाब के चारों ओर चहारदीवारी और गेट बनवाने की मांग लेकर 26 जनवरी को भरथरा गांव में कोटवां-लहरतारा मार्ग पर जाम लगा दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

घंटों बाद एसडीएम सदर के आश्वासन पर ग्रामीणों ने जाम खत्म किया था। थानाध्यक्ष लोहता राकेश कुमार सिंह ने बुधवार को बताया कि काशी गोमती संयुत ग्रामीण बैंक के मैनेजर गोपाल अवस्थी, अभिषेक मिश्रा, टिंकू, बंटी और विक्की सहित भरथरा गांव के 13 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। सड़क जाम के दौरान के वीडियो और फोटो की मदद से अन्य लोगों को चिह्नित किया जा रहा है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed