फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   'Those who write Brahmin, Jat, Rajput, Gurjar on vehicles are not good', CM Yogi gave strict instructions

Varanasi: 'वाहनों पर ब्राह्मण, जाट, राजपूत, गुर्जर लिखने वालों की खैर नहीं', सीएम योगी ने दिए सख्त निर्देश

Fri, 18 Aug 2023 02:20 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Fri, 18 Aug 2023 02:20 PM IST
सार

सीएम योगी ने कहा वाहनों पर जातिसूचक बोर्ड लगाकर कोई न चलने पाए। इस पर प्रभावी रूप से रोक लगाई जाए। कार या बाइक पर ब्राह्मण, जाट, राजपूत, गुर्जर लिखने वालों की खैर नहीं होगी। 

विज्ञापन
'Those who write Brahmin, Jat, Rajput, Gurjar on vehicles are not good', CM Yogi gave strict instructions
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय वाराणसी दौरे पर हैं। गुरुवार को चेन स्नेचिंग की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह छोटी-छोटी घटनाएं बड़ी बन जाती हैं। पुलिस की क्षेत्रों में पेट्रोलिंग नियमित रूप से कराई जाए। वाहनों पर जातिसूचक बोर्ड लगाकर कोई न चलने पाए। इस पर प्रभावी रूप से रोक लगाई जाए। कार या बाइक पर ब्राह्मण, जाट, राजपूत, गुर्जर लिखने वालों की खैर नहीं होगी। 
विज्ञापन

शहर के सभी सीसीटीवी कैमरे हमेशा क्रियाशील रहने चाहिए। 
यह भी पढ़ें- CM Yogi In Varanasi: यूथ-20 समिट में बोले सीएम योगी, 'राम-कृष्ण, शंकराचार्य और विवेकानंद...ये सब भी युवा थे'
विज्ञापन


सीएम ने कहा कि निर्माणाधीन विकास एवं निर्माण कार्यों को युद्धस्तर पर अभियान चलाकर गुणवत्ता के साथ में निर्धारित समय सीमा में पूर्ण कराएं। उन्होंने कहा कि लाभार्थीपरक योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों को प्रत्येक दशा में प्राथमिकता पर उपलब्ध कराया जाए। वाई-20 के उद्घाटन समारोह में शिरकत करने के लिए गुरुवार को दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सर्किट हाउस में विकास कार्यो और कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक की। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed