फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Those who reverberated in the procession were so happy..., amazing feats attracted attention

शोभायात्रा में गूंजा जो बोले सो निहाल..., हैरतअंगेज करतबों ने खींचा ध्यान

Mon, 03 Jan 2022 01:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jan 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
Those who reverberated in the procession were so happy..., amazing feats attracted attention
वाराणसी। खालसा पंथ के संस्थापक सिख धर्म के दसवें गुरु गोविंद सिंह के 355वें प्रकाशोत्सव पर रविवार को गुरुद्वारा बड़ी संगत नीचीबाग से परंपरागत तरीके से नगर कीर्तन शोभायात्रा निकाली गई। पैदल और घुड़सवार पंज प्यारे सबसे आगे चल रहे थे तो उनके पीछे पुरुष-महिलाएं कीर्तन करते हुए। चहुंओर वाहेगुरु जी का खालसा, वाहेगुरु जी की फतह और जो बोले सो निहाल...का उद्घोष फिजा में गूंज उठा।
विज्ञापन

गुरु गोविंद सिंह महाराज के प्रकाशोत्सव के अवसर पर पंजाब की तरन तारन खालसा गतका पार्टी ने तलवारबाजी, लठ कला से मुग्ध किया। उनकी कलाबाजी देख हर कोई तालियों से उनका उत्साह बढ़ा रहा था। वहीं पारंपरिक वेशभूषा धारण किए गुरुनानक खालसा स्कूल गुरुबाग व गुरुनानक इंग्लिश स्कूल शिवपुर के विद्यार्थियों ने कीर्तन से गुरु गोविंद का गुणगान किया। नगर कीर्तन के दौरान शोभायात्रा जिस भी मार्ग से गुजरी पवित्रता के लिए साध-संगत ने रास्ते पर झाड़ू लगाने के साथ पानी से धुलाई भी की। शोभायात्रा के बाद जहां गुरु ग्रंथ साहिब की आरती, पुष्प वर्षा व अरदास के बाद लोगों ने लंगर चखा। इस दौरान गरुद्वारा प्रबंधक कमेटी नीचीबाग के मुख्य ग्रंथी रंजीत सिंह, परमजीत अहलूवालिया सहित समाज के लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed