{"_id":"65ebf5e0fe567ed6250914fa","slug":"thirteen-trains-delayed-338-hours-six-days-at-cantt-city-station-in-varanasi-2024-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: कैंट-सिटी स्टेशन के बीच नक्खी घाट पर 13 ट्रेनें छह दिन में 338 घंटे हुईं लेट, बढ़ी परेशानियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: कैंट-सिटी स्टेशन के बीच नक्खी घाट पर 13 ट्रेनें छह दिन में 338 घंटे हुईं लेट, बढ़ी परेशानियां
Sat, 09 Mar 2024 11:09 AM IST
अमन विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Sat, 09 Mar 2024 11:09 AM IST
सार
Varanasi News: उत्तर रेलवे के कैंट स्टेशन और पूर्वाेत्तर रेलवे के वाराणसी सिटी स्टेशन के बीच रेलवे गेट संख्या-25 स्पेशल है। चौकाघाट-कज्जाकपुरा जीटी रोड से और पंचक्रोशी मार्ग को जोड़ने वाले नक्खीघाट पर रोजाना जाम लगता है। कज्जाकपुरा फ्लाईओवर निर्माण के चलते वाहनों का दबाव नक्खीघाट रेलवे क्रॉसिंग पर ही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कैंट-वाराणसी सिटी स्टेशन के बीच नक्खी घाट स्थित गेट संख्या-25 स्पेशल यात्रियों के साथ ही रेल अधिकारियों के लिए परेशानी खड़ी कर रहा है। नक्खी घाट पर रोज लगने वाले जाम के चलते रेलवे गेट बंद ही नहीं हो पाता है। जिसकी वजह से यात्री ट्रेनें और मालगाड़ियों को जहां-तहां रोकना पड़ता है। 10 से 45 मिनट तक ट्रेनें खड़ी रहती हैं। पिछले छह दिन में 13 ट्रेनें 338 घंटे लेट हुई हैं। इससे यात्रियों की परेशानियां बढ़ गई हैं।
विज्ञापन
उत्तर रेलवे के कैंट स्टेशन और पूर्वाेत्तर रेलवे के वाराणसी सिटी स्टेशन के बीच रेलवे गेट संख्या-25 स्पेशल है। चौकाघाट-कज्जाकपुरा जीटी रोड से और पंचक्रोशी मार्ग को जोड़ने वाले नक्खीघाट पर रोजाना जाम लगता है। कज्जाकपुरा फ्लाईओवर निर्माण के चलते वाहनों का दबाव नक्खीघाट रेलवे क्रॉसिंग पर ही है।
विज्ञापन
ऐसे में सुबह से लेकर रात तक क्रॉसिंग बंद हुई तो वाहनों की दोनों ओर लाइन लग जाती है। यदि एक बार क्रॉसिंग खुल गई और ट्रेन का सिग्नल हो गया तो फिर क्रॉसिंग बंद करने में रेल कर्मियों के पसीने छूट जाते हैं। जाम के चलते रेलवे बैरियर गिराने में गेट मैन को समय लग जाता है। ऐसे में ट्रेनों और मालगाड़ियों को रोकना पड़ता है।
विज्ञापन
नक्खी घाट पर जाम खुलवाने के लिए यातायात पुलिसकर्मी की तैनाती है। रेलवे गेट बंद करना गेट मैन का काम है। यातायात नियंत्रित करने में पुलिसकर्मियों की संख्या भी बढ़ा दी जाती है। - राजेश कुमार पांडेय, एडीसीपी यातायात
यह ट्रेनें हुईं लेट
एक मार्च डाउन के एचएम 30 मिनट
दो मार्च डाउन बस्ती 20 मिनट
तीन मार्च डाउन पवन एक्सप्रेस 10 मिनट
चार मार्च डाउन बरौनी क्लोन स्पेशल 35 मिनट
डाउन ए-2-ए 25 मिनट
डाउन बीसीवाई 35 मिनट
एलटीटी-गोरखपुर एक्स. 28 मिनट
दुर्ग-छपरा सारनाथ एक्स. 15 मिनट
पांच मार्च डाउन पीआरएनए 10 मिनट
डाउन पीईपी 30 मिनट
डाउन ईओएस 25 मिनट
छह मार्च डाउन स्वतंत्रता सेनानी एक्स. 45 मिनट
डाउन अहमदाबाद-गोरखपुर एक्स. 30 मिनट