फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Third party checks were made to heart streets

हृदय से बन रहीं सड़कों की जांच थर्ड पार्टी से

Sat, 27 Feb 2016 02:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला वाराणसी Updated Sat, 27 Feb 2016 02:12 AM IST
विज्ञापन
Third party checks were made to heart streets
संयुक्त सचिव एवं स्वच्छता अभियान के मिशन डायरेक्टर प्रवीण प्रकाश विकास कार्यों का निरीक्षण कर रहे थे। सबसे पहले वह सीरगोवर्धन पहुंचे। वहां हृदय के तहत दीवारों पर बनाई गई पेंटिंग को देखा। इसके बाद वह सीधे नरिया के साकेत नगर पहुंचे। यह बन रही सड़क की गुणवत्ता ठीक न होने पर काफी नाराजगी जताई।
विज्ञापन




ठेकेदार को तय समय पर गुणवत्तायुक्त काम पूरा कराने का निर्देश दिया। साथ ही अधिकारियों को हिदायत दी कि हर हाल में 26 मार्च तक सड़कों का काम पूरा हो जाना चाहिए। इसके अलावा उन्होंने नगर निगम के डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन का भी हाल जाना। निगम के अधिकारियों ने बताया कि सुबह सात बजे से दो बजे तक कूड़े का उठान कराया जाता है। इस पर उन्होंने कहा कि दो बजे के बाद क्यों नहीं। उन्होंने कहा कि शिफ्ट में सफाई व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए।
विज्ञापन



 
संयुक्त सचिव ने गुरुधाम में बन रही सड़क का भी जायजा लिया। उन्होंने सड़क निर्माण की प्रगति और खर्च हुई धनराशि के बारे में भी ठेकेदार से पूछा। इसके बाद भेलूपुर के जवाहर नगर में बने कूड़ा घर को भी देखा। वहां से संयुक्त सचिव दारानगर पहुंचे। यहां स्वच्छ भारत मिशन के तहत घरों मेें बन रहे टॉयलेट को देखा। शिवांगी, हीरामनि और सुभाष भवन स्वामियों से पूछा कि नगर निगम से धनराशि मिली है या नहीं। कितना खर्च हुआ, काम की गुणवत्ता ठीक है या नहीं। संयुक्त सचिव गोइठहां में बन रहे 120 एमएलडी के सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का भी जायजा लिया। उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति पर संतोष जताया और हर हाल में इसे मार्च 2017 तक पूरा करने निर्देश दिया।  
विज्ञापन
विज्ञापन

000
इनसेट-
अतिक्रमण हटाने का दिया निर्देश
वाराणसी। साकेत नगर और गुरुधाम में अतिक्रमण के चलते सड़क के निर्माण में दिक्कतें आ रही हैं। ठेकेदार ने बताया कि अतिक्रमण के चलते काम गति नहीं पकड़ पा रहा है। इस पर संयुक्त सचिव प्रवीण प्रकाश ने नगर आयुक्त और तहसीलदार को निर्देश दिया कि हर हाल में मार्ग को अतिक्रमण मुक्त कराएं।

00
नागरिकों ने दर्ज कराई शिकायत
साकेत नगर में नागरिकों ने संयुक्त सचिव से शिकायत दर्ज कराई कि सड़कों के किनारे अवैध ढंग से निर्माण होते जा रहे हैं। शिकायत के बाद भी नगर निगम और वीडीए के अधिकारी कोई कार्रवाई नहीं कर रहे। इस पर उन्होंने नागरिकों को आश्वस्त किया कि नगर निगम प्रशासन इस पर कार्रवाई करेगा। साकेत सेवा समिति के प्रो. ऋषिमुनि सिंह, पीएन तिवारी ने संयुक्त सचिव से कहा कि पार्क और सड़क किनारे धड़ल्ले से कब्जा किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed