फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Thieves stole lakhs of rupees from closed house in varanasi police registered a case

UP News: चोर अंकल हमारा गुल्लक भी नहीं छोड़े..., एक हजार रुपये थे...; घर से लाखों की चोरी के बाद बोले मासूम

Wed, 28 Aug 2024 10:03 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Wed, 28 Aug 2024 10:03 PM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी के चितईपुर और लोहता थाना क्षेत्र में चोरों ने दो चोरियों को अंजाम दिया। इंदिरा नगर एक्सटेंशन में चोरी के बाद बच्चों ने बताया कि वे लोग साइकिल के लिए रुपये जुटा रहे थे। चोर गुल्लक भी लेते गए।

विज्ञापन
Thieves stole lakhs of rupees from closed house in varanasi police registered a case
चितईपुर और लोहता थाना क्षेत्र में हुई चोरी। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

वाराणसी के चितईपुर थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर एक्सटेंशन में रहने वाले शशि शेखर शुक्ला के बंद घर में घुसे चोर ढाई लाख रुपये और डेढ़ लाख रुपये मूल्य के गहने चुरा ले गए। चोरी की जानकारी शशि शेखर को घर आने पर हुई। चोरों ने घर के बच्चों के गुल्लक को भी नहीं छोड़ा।

विज्ञापन


बच्चों ने कहा कि वह साइकिल खरीदने के लिए एक हजार रुपये इकट्ठा किए थे, लेकिन चोर अंकल ने गुल्लक को भी नहीं छोड़ा। नाना ने तीनों नातियों को शांत कराया।

काशी विश्वनाथ कॉरिडोर क्षेत्र के रहने वाले शशि शेखर शुक्ला व उनके छोटे भाई भानू शुक्ला अपने परिवार के साथ इंदिरा नगर एक्सटेंशन में पीएन मिश्रा के मकान में किराये पर रहते हैं। 
विज्ञापन


उधर, लोहता के चंदापुर गांव में बीती रात एक बंद मकान का ताला तोड़कर चोर एक लाख रुपये के गहने और 50 हजार रुपये चुरा ले गए। चंदापुर गांव के एडवोकेट धर्मराज पटेल अपने घर बखरिया गए थे। सोमवार की रात में चोर घर के दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर घुसे। आलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखी नकदी और गहने चोर चुरा ले गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed