फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   thieves locked the family in the room house the landlord fired in mirzapur

मिर्जापुर : घर में घुसे चोरों ने परिजनों को कमरे में किया बंद, मकान मालिक ने की फायरिंग

Sun, 20 Dec 2020 05:58 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 20 Dec 2020 05:58 PM IST
विज्ञापन
thieves locked the family in the room house the landlord fired in mirzapur
demo pic - फोटो : अमर उजाला

मिर्जापुर जिले में अदलहाट थाना क्षेत्र के बरेंव गांव में शनिवार की रात चोरों ने पूर्व प्रधान के मकान पर धावा बोला और नगदी समेत स्वर्ण आभूषण उठा ले गए। चोरों ने सभी कमरों को बाहर से बंद कर दिया था। चोरों के आने की भनक लगने पर मकान मालिक ने कमरे के अंदर से ही खिड़की से हवाई फायरिंग की।

विज्ञापन

इसके बाद उसके पुत्र के दरवाजा खोलने पर बाहर निकल कर भी हवाई फायरिंग की। तब तक चोर भाग गए थे। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो कुछ दूरी पर फेंका हुआ बॉक्स मिला।
विज्ञापन



क्षेत्र के बरेंव गांव निवासी पूर्व प्रधान डॉ. अरुण कुमार श्रीवास्तव के मकान में शनिवार की देर रात साढ़े 12 बजे छत के रास्ते सीढ़ी से घर में चोर घुस गए। इस दौरान चोरों ने घर में सो रहे परिजनों के कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया। एक कमरे में रखे दो बक्से को निकाल रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

कमरे से बक्से को निकालने में खटपट की आवाज आने पर पुत्र अनुराग व पुत्री अनुष्का की नींद खुल गई। उन्हें घर में चोरों के आने की भनक लग गई। उन्होंने तुरंत घर में सो रहे पिता के मोबाइल पर घर में चोरों के आने की सूचना दी। उन्होंने कमरे से बाहर निकलने की कोशिश की, लेकिन दरवाजा बाहर से बंद था।

इसके बाद उन्होंने अपने कमरे में से ही लाइसेंसी बंदूक से खिड़की की तरफ हवाई फायरिंग कर दी। मौका पाकर चोर कमरे से दो बक्सा निकाल ले गए। पुत्र अनुराग ने अपने कमरे में लगे हैन्डिल के नट को भीतर से खोलने के बाद, बाहर निकल कर पिता व भाई के कमरे का दरवाजा खोला।

इतनी देर में चोर बाक्स लेकर घर से चले गए थे। कमरे से बाहर निकलने पर गृहस्वामी ने मकान के बाहर दूसरी फायरिंग की। फोन कर पुलिस को अवगत कराया। मौके पर पहुंची पुलिस घटना का निरीक्षण कर वापस चली गई।

रात में ही गृहस्वामी व ग्रामीणों को साथ लेकर सीवान में बक्से की तलाश करने लगे। इसी दौरान गांव के उत्तर तरफ सीवान में दोनों बक्से मिले। एक बक्से में रखा पर्स गायब था। इसमें पांच सौ नकद व एक सोने की नथुनी थी, जिसे चोर उठा ले गए। घटना की तहरीर थाने में दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed