फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   thief wearing mask stole four lakh rupees in Varanasi

UP Crime: पहन रखा था कच्छा, चेहरे पर लगाया था मास्क; मलाई खाई फिर की चार लाख की चोरी

Fri, 17 Jul 2026 06:06 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Fri, 17 Jul 2026 06:06 AM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी जिले के बेनीपुर और कटारी गांव में तीन घरों में चोरी का प्रयास किया गया। इस दौरान सीसीटीवी कैमरे में आरोपी दिखे। वहीं एक चोर ने एक घर में घुसकर चार लाख का सामान पार कर दिया। 

विज्ञापन
thief wearing mask stole four lakh rupees in Varanasi
वाराणसी में चोरी की वारदात - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी कमिश्नरेट के चोलापुर थाना क्षेत्र के बेनीपुर कला और कटारी गांव में बुधवार देर रात एक घर में चोरी और तीन घरों में चोरी का प्रयास किया गया। एक घर में फ्रिज से मलाई खाई और दूसरे घर में सुरक्षा के लिए रखी टॉर्च तक ले गए चोर। सीसीटीवी कैमरों में चोर कच्छा पहने नजर आए और उनकी संख्या छह से सात की रही। मौके पर पहुंची पुलिस, फॉरेंसिक टीम और डॉग स्कॉयड ने जांच की। टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और आसपास के क्षेत्र में जांच की।

विज्ञापन


मारकंडेय यादव मुंबई में व्यवसाय करते हैं। उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी प्यारी देवी घर के बाहर चारपाई पर सो रही थीं, जबकि बहू विशाखा कमरे में थीं। देर रात चोर पीछे की दीवार फांदकर घर में घुसे और छह कमरों के ताले खोलकर अलमारी व बक्सों को खंगाल दिया। बदमाश दो सोने की चेन, एक मंगलसूत्र, चांदी की पायल समेत अन्य जेवरात और 25 हजार रुपये लेकर चले गए। चोरी सामान की कीमत चार लाख रुपये है। चोरी की जानकारी सुबह चार बजे हुई। 
विज्ञापन


बदमाशों ने पहचान छिपाने के लिए चेहरे पर मास्क लगा रखा था और शरीर पर देसी घी लगा रखा था। इसी गांव में सुभाष यादव के घर भी चोर घुसे, लेकिन उन्हें कोई कीमती सामान नहीं मिला। जाते-जाते बदमाश रसोई में पहुंचे, फ्रिज खोला और उसमें रखी मलाई खाकर दीवार फांदकर चले गए। तीसरी वारदात गोरख यादव के घर हुई। उनकी पत्नी जड़ावती देवी ने बताया कि चोर छत के रास्ते घर में दाखिल हुए और बरामदे में रखी दो टॉर्च व चाबी का गुच्छा उठा लिया। जैसे ही कमरे का दरवाजा खोलने का प्रयास किया, आवाज से नींद खुल गई। उन्होंने शोर मचाया तो बदमाश छत से कूदकर भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन


कटारी गांव में राकेश मिश्रा के घर बदमाशों ने सीसीटीवी कैमरा तोड़कर उखाड़ दिया और फिर घर में घुसने का प्रयास किया। राकेश मिश्रा की मां रामा मिश्रा ने बताया कि आवाज सुनकर बाहर देखा तो छह लोग दिखाई दिए। शोर मचाने पर सभी भाग निकले। थाना प्रभारी सधुवन राम ने बताया कि एक घर में चोरी और तीन घरों में चोरी के प्रयास की पुष्टि हुई है। फिलहाल ‘कच्छा-बनियान गिरोह’ के सक्रिय होने की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed