{"_id":"67cc9f94b8c47a32a20b53ac","slug":"they-broke-the-glass-of-the-health-workers-car-and-took-away-cash-and-expensive-clothes-varanasi-news-c-20-vns1021-912331-2025-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: स्वास्थ्य कर्मी की कार का शीशा तोड़ कर नकदी और महंगे कपड़े ले गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: स्वास्थ्य कर्मी की कार का शीशा तोड़ कर नकदी और महंगे कपड़े ले गए
विज्ञापन
चौक चौराहे से मिर्जापुर मार्ग पर खड़ी एक स्वास्थ्य कर्मी की कार का शीशा तोड़कर शनिवार को उचक्के पिछली सीट पर रखा बैग चुरा ले गए। बैग में नकदी, महंगी साड़ियां और सरकारी कागजात थे।
पीड़ित की सूचना पर मौके पर पहुंची रामनगर थाने की पुलिस सीसी कैमरों की फुटेज खंगाल कर उचक्कों को चिह्नित करने का प्रयास कर रही है।
मिर्जापुर के जमालपुर थाना क्षेत्र के ईशूपुर गांव निवासी मुन्ना सिंह पटेल और उनकी पत्नी प्रियंका सिंह सोनभद्र जिले के बीजपुर इलाके में स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत हैं। उनके बेटे शुभम की शादी 25 अप्रैल को होनी है। बेटे की शादी के मद्देनजर दंपती रामनगर में खरीदारी करने आए थे।
सुबह 11.30 बजे रामनगर पहुंचने पर सड़क किनारे कार खड़ी कर वह कपड़े की दुकान में खरीदारी करने चले गए। दोपहर 2 बजे वापस आए तो कार का शीशा टूटा हुआ था।
कार की पिछली सीट पर रखा बैग गायब था। मुन्ना ने बताया कि बैग में 10 हजार रुपये, पांच महंगी साड़ियां और सरकारी कागजात थे।