फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   There will be a separate queue for students and staff at the Vishwanath Temple

Varanasi News: विश्वनाथ मंदिर में छात्रों-कर्मचारियों की रहेगी अलग कतार

Thu, 30 Jul 2026 02:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
There will be a separate queue for students and staff at the Vishwanath Temple
बीएचयू के श्री विश्वनाथ मंदिर में सावन की तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। दर्शन के लिए चार कतारों से प्रवेश मिलेगा। इसमें महिला और पुरुषों की अलग कतारों के साथ ही विश्वविद्यालय के कर्मचारी और छात्रों के लिए अलग से कतार रहेगी। सावन के बीच पड़ने वाले किसी भी रविवार, सोमवार और प्रदोष आदि विशेष तिथियों पर मंदिर में ज्यादा भीड़ बढ़ जाने पर गर्भगृह में यजमानों का रुद्राभिषेक प्रतिबंधित रहेगा। सोमवार के अलावा रविवार और प्रदोष आदि विशेष तिथियों में भीड़ का आकलन करते हुए रूद्राभिषेक की अनुमति दी जा सकती है। दिव्यांगों को दर्शन कराने के लिए व्हीलचेयर की व्यवस्था के साथ-साथ फर्स्ट एड बाॅक्स, शीतल जल आदि की व्यवस्था की गई है। मंदिर रोज सुबह चार बजे से मध्याह्न 12 बजे तक और दोपहर एक बजे से रात नौ बजे तक श्रद्धालुओं के लिए खुला रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed