{"_id":"629c4af92ee2e86d250c78a6","slug":"there-was-a-report-of-bomb-in-ganga-sutlej-express-the-train-stood-on-the-platform-for-two-and-a-half-hours-in-varanasi-junction","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: गंगा सतलज एक्सप्रेस में बम होने की सूचना, ढाई घंटे तक प्लेटफार्म पर खड़ी रही ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: गंगा सतलज एक्सप्रेस में बम होने की सूचना, ढाई घंटे तक प्लेटफार्म पर खड़ी रही ट्रेन
Sun, 05 Jun 2022 11:49 AM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Sun, 05 Jun 2022 11:49 AM IST
सार
गाड़ी संख्या 13307 गंगा सतलज को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद वाराणसी कैंट स्टेशन पर ट्रेन को रोककर सघन तलाशी ली गई। जांच में कुछ न मिलने पर ढाई घंटे बाद ट्रेन अपने गंतव्य को रवाना की गई।
विज्ञापन
बम की सूचना पर वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन पर चेकिंग अभियान चलाया गया।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गंगा सतलज एक्सप्रेस में बम की सूचना पर रविवार की सुबह वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ व जीआरपी ने चेकिंग अभियान चलाया। बम निरोधक दस्ते और डाग स्क्वाड ने ट्रेन के सभी कोच में गहन छानबीन की। इस दौरान प्लेटफार्म नंबर पांच को कुछ देर के लिए खाली करा दिया गया।
विज्ञापन
इस दौरान ट्रेन ढाई घंटे तक प्लेटफार्म पर खड़ी रही। जांच में कुछ न मिलने के बाद ट्रेन को आगे रवाना किया गया। धनबाद से चलकर फिरोजपुर जाने वाली ट्रेन संख्या 13307 गंगा सतलाज एक्सप्रेस सुबह 5.58 बजे कैंट स्टेशन स्थित प्लेटफार्म नंबर पांच पर पहुंची। यह ट्रेन सुबह 6.05 बजे गंतव्य को रवाना हुई।
विज्ञापन
ट्रेन कुछ दूर आगे बढ़ी ही थी कि किसी ने लोको पायलट को अंदर बम होने की सूचना दी। लोको पायलट ने रेलवे कंट्रोल को इसकी जानकारी दी और ट्रेन को वापस प्लेटफॉर्म पर लाकर रोका। इसके बाद सभी बोगियों में सघन तलाशी अभियान चलाया गया।
विज्ञापन
निदेशक आनंद मोहन के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने यात्री बोगियों के आलावा पार्सल, एसएलआर, शौचालय और पॉवर यान की गहन जांच की। इस दौरान करीब ढाई घंटे तक ट्रेन खड़ी रही। निदेशक आनंद मोहन ने बताया कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।