{"_id":"6336721daf94410fd8029851","slug":"there-is-a-plan-to-go-home-on-diwali-and-chhath-puja-so-book-now-the-airfare-may-increase","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दीपावली और छठ पूजा पर घर जाने का है प्लान तो अभी करा लें बुकिंग, बढ़ सकता है विमान का किराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीपावली और छठ पूजा पर घर जाने का है प्लान तो अभी करा लें बुकिंग, बढ़ सकता है विमान का किराया
Fri, 30 Sep 2022 10:05 AM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: किरन रौतेला
Updated Fri, 30 Sep 2022 10:05 AM IST
सार
नवरात्र के साथ ही त्योहारों की शुरुआत हो जाती है। दीपावली 24 अक्तूबर और छठ 30 अक्तूबर को है। दीपावली और छठ के लिए विमानों में बुकिंग अभी से लोग कर रहे हैं। वहीं टूर एंड ट्रेवल एजेंट अभिषेक ने बताया कि त्योहारों पर यात्रियों की संख्या बढ़ जाती है, ऐसे में किराए में बढ़ोतरी तय है।
विज्ञापन
Air Fare
- फोटो : Istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
त्योहारी सीजन में लोग अपने घर लौटने की तैयारी में हैं। ऐसे में ट्रेनों और विमानों में सीटें भर गई हैं। दीपावली और छठ पूजा पर घर आने वाले अभी टिकट बुकिंग करने लगे हैं, जिससे की कम रेट पर टिकट मिल जाए।
विज्ञापन
नवरात्र के साथ ही त्योहारों की शुरुआत हो जाती है। दीपावली 24 अक्तूबर और छठ 30 अक्तूबर को है। दीपावली और छठ के लिए विमानों में बुकिंग अभी से लोग कर रहे हैं। वहीं टूर एंड ट्रेवल एजेंट अभिषेक ने बताया कि त्योहारों पर यात्रियों की संख्या बढ़ जाती है, ऐसे में किराए में बढ़ोतरी तय है। बताया कि मुंबई, दिल्ली से सबसे ज्यादा ट्रैफिक मिल रही है।
विज्ञापन
देव दीपावली पर बढ़ सकता है किराया
काशी में भव्य देव दीपावली देखने के लिए देश के साथ ही विदेशों से भी सैलानी आते हैं। ऐसे में विमान के किराए और बढ़ोतरी हो सकती है। ट्रेवल एंड टूर एजेंट प्रदीप राय ने बताया कि इस बार देव दीपावली पर तीन से चार गुना विमान के किराए में बढ़ोतरी हो सकती है।
विज्ञापन
Air Fare
- फोटो : Istock
दो अक्तूबर से शुरू होगी जयपुर की सीधी उड़ान सेवा
वाराणसी और जयपुर के बीच सीधी उड़ान सेवा 2 अक्तूबर से फिर से शुरू हो जाएगी। इससे यात्रियों को काफी राहत होगी। स्पाइसजेट का विमान सप्ताह में सातों दिन वाराणसी से जयपुर के उड़ान भरेगा। बाबतपुर एयरपोर्ट से जयपुर के लिए स्पाइसजेट की सीधी उड़ान सेवा थी, लेकिन कंपनी ने सितंबर से विमान सेवा बंद कर दी थी।
किराया 5 अक्तूबर से 7 नवंबर तक
दिल्ली 5 से 6 हजार
मुंबई 6 से 7 हजार
अहमदाबाद 6 से 7 हजार
बेंगलुरु 9 से 10 हजार
नोट- इन तिथियों में दिख रहा किराया 29 सितंबर का है।
वाराणसी और जयपुर के बीच सीधी उड़ान सेवा 2 अक्तूबर से फिर से शुरू हो जाएगी। इससे यात्रियों को काफी राहत होगी। स्पाइसजेट का विमान सप्ताह में सातों दिन वाराणसी से जयपुर के उड़ान भरेगा। बाबतपुर एयरपोर्ट से जयपुर के लिए स्पाइसजेट की सीधी उड़ान सेवा थी, लेकिन कंपनी ने सितंबर से विमान सेवा बंद कर दी थी।
किराया 5 अक्तूबर से 7 नवंबर तक
दिल्ली 5 से 6 हजार
मुंबई 6 से 7 हजार
अहमदाबाद 6 से 7 हजार
बेंगलुरु 9 से 10 हजार
नोट- इन तिथियों में दिख रहा किराया 29 सितंबर का है।