फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   There is a need to focus on strengthening inner power through human values.

Varanasi News: गंगापुर कैंपस में लगेगा तीन दिन का कला मेला, सांस्कृतिक उत्सव भी होगा

Wed, 28 Oct 2026 01:55 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
There is a need to focus on strengthening inner power through human values.
काशी विद्यापीठ के महाराजा (डॉ.) विभूति नारायण सिंह गंगापुर परिसर में तीन दिन तक कला मेला लगाया जाएगा। इसमें हस्तशिल्प, चित्रकला आदि के माध्यम से ललित कला विभाग के विद्यार्थियों का हुनर देखने को मिलेगा। 28 से 30 अक्तूबर तक चलने वाले मेले में सांस्कृतिक उत्सव में बेहतर प्रस्तुतियां होंगी। विवि के ललित कला विभाग उत्सव शुभारंभ-2026 में कला मेला एवं सांस्कृतिक उत्सव की तैयारियां मंगलवार को दिन भर चलती रही।
विज्ञापन

कार्यक्रम संयोजक डॉ. सुमित कुमार घोष ने बताया कि उद्घाटन समारोह में राज्य ललित कला अकादमी, लखनऊ के अध्यक्ष डॉ. सुनील कुमार विश्वकर्मा मुख्य अतिथि और काशी विद्यापीठ के कुलपति प्रो. आनंद कुमार त्यागी अध्यक्षता करेंगे। तीन दिवसीय कला उत्सव में कला प्रेमियों, विद्यार्थियों के लिए रचनात्मक और सांस्कृतिक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन

प्रमुख आकर्षणों में कला एवं शिल्प प्रदर्शनी, ट्रेड्स एंड ट्रेड सेंटर, कलाकृतियों का बाजार, सांस्कृतिक कार्यक्रम, पुरातन छात्र सम्मान समारोह,अंतर्महाविद्यालयी स्टॉल लगेगा। जो कलाकृतियां लगाई जाएंगी, उसको देखने के साथ ही लोग जरूरत के हिसाब से खरीदारी भी कर सकेंगे। मंगलवार को परिसर प्रभारी डॉ. मनीष कुमार सिंह, सह-संयोजक गौरव दुबे, आयोजन सचिव डॉ. शशिकांत नाग, परामर्शदाता डॉ. अर्चना पाण्डेय के देखरेख में देर शाम तक तैयारियां चलती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed