फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Thela-Patti dharna ends Delegation meets CP mohit Agrawal gets assurance meeting on 8 November

ठेला-पटरी वालों का धरना समाप्त : CP से मिला प्रतिनिधिमंडल, मिला आश्वासन; आठ नवंबर को होगी बैठक

Thu, 17 Oct 2024 07:16 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 17 Oct 2024 07:16 PM IST
सार

Varanasi News: ठेला-पटरी व्यवसायियों के प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल से मुलाकात की। उन्हें 20 अक्टूबर के बाद दुकान लगाने का आश्वासन मिला है।

विज्ञापन
Thela-Patti dharna ends Delegation meets CP mohit Agrawal gets assurance meeting on 8 November
धरना-प्रदर्शन के दौरान ठेला-पटरी व्यापारी और साथ में सामाजिक कार्यकर्ता संदीप पांडेय। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लंका के बीएचयू गेट पर चल रहा ठेला-पटरी व्यवसायियों का धरना-प्रदर्शन गुरुवार को सीपी मोहित अग्रवाल के आश्वासन के बाद खत्म हो गया। मैग्सेसे अवॉर्डी संदीप पांडेय सहित विभिन्न सामाजिक कार्यकर्ताओं के एक प्रतिनिधिमंडल सीपी से मुलाकात की थी।

विज्ञापन


बताया गया कि आठ नवंबर को वेडिंग कमेटी की बैठक में प्रशासन ठेला-पटरी वालों की समस्याओं का स्थाई निदान निकालेगा। इस पर ठेला-पटरी लगाने वाले लोगों के चेहरे पर मुस्कान बिखर गई। उन्होंने कहा- थोड़े दिन पहले यह फैसला हो जाता तो दिवाली ठीक हो जाती।
विज्ञापन




बता दें कि बीते चार दिन से ठेला-पटरी लगाने वालों का धरना-प्रदर्शन चल रहा था। पथ विक्रेता अधिनियम के तहत अपना अधिकार मांग रहे धरना-प्रदर्शन में लगभग लोगों को बीएचयू की पटरी से हटा दिया गया। इस कारण इन लोगों को आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed