फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Theft of 10 lakhs in Varanasi: miscreants target a closed house, people angry due to eight cases in two months

वाराणसी में 10 लाख की चोरी: बदमाशों ने बंद घर का बनाया निशाना, दो महीने में आठ मामलों से लोगों में रोष

Fri, 14 Jul 2023 03:24 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Fri, 14 Jul 2023 03:24 PM IST
सार

संतोष मिश्रा ने बताया की कुल 10 लाख रुपये की चोरी हुई है। गांव के लालजी मिश्रा, क्षेमेन्द्र नाथ शर्मा, डा अखिलेश मिश्रा, ताराशंकर सिंह, अजीज सिंह ने बताया की दो महीने के अंदर बनकट गांव में आठ बड़ी चोरियां हुई।

विज्ञापन
Theft of 10 lakhs in Varanasi: miscreants target a closed house, people angry due to eight cases in two months
पीडित संतोष मिश्रा टूटी हुई आलमारी को दिखाते हुए। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी में लोहता थाना क्षेत्र के बनकट गांव में बंद मकान का ताला तोड़कर दस लाख रुपये के गहनों पर चोरों ने हाथ साफ किया। शुक्रवार को जब परिवार के लोग पहुंचे तो दो कमरों का ताला टूटा था। गोदरेज की अलमारी में रखा सारा पैसा गायब था। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। 

विज्ञापन

बनकट गांव के संतोष मिश्रा सैयदराजा नेशनल इंटर कॉलेज में  कार्यरत है। उनकी पत्नी  कोमल मिश्रा और लड़की प्रिया मिश्रा विगत नौ जुलाई को अपने एक रिश्तेदार के यहां सिगरा गई थी। घर में ताला बंद था।
विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Gold Silver Price Today: वाराणसी में आज क्या है सोना-चांदी का भाव, ये है 24 कैरेट गोल्ड का रेट
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह जब उनकी पत्नी और बेटी पहुंची तो देखा मेन दरवाजे का ताला टूटा था। जब अंदर गई तो दो कमरे का ताला टूटा था। कमरे में रखी गोदरेज की आलमारी को तोड़कर उसमें रखे दो सोने के लॉकेट, पांच सोने की अंगूठी, दो चांदी की पायल, चार बिछिया, दो सोने की चेन, एक मंगलसूत्र, एक जोड़ा बाली, तीन नथनी, एक जोड़ी झूमका और 11 चांदी का सिक्का।
पीड़ित संतोष मिश्रा ने बताया की कुल 10 लाख रुपये की चोरी हुई है। गांव के लालजी मिश्रा, क्षेमेन्द्र नाथ शर्मा, डा अखिलेश मिश्रा, ताराशंकर सिंह, अजीज सिंह ने बताया की दो महीने के अंदर बनकट गांव में आठ बड़ी चोरियां हुई। लेकिन पुलिस एक का भी खुलासा नहीं कर पाई है। जिसको लेकर क्षेत्रीय लोगों में दहशत और  पुलिस के प्रति काफी आक्रोश है।  मौके पर फिंगरप्रिंट और डॉग स्क्वायड पहुंचे। थानाध्यक्ष राजीव सिंह ने बताया की चोरी का जल्द खुलासा कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed