{"_id":"5f5660848ebc3e439a0bdec3","slug":"theft-in-kerakat-tehsil-office-files-missing","type":"story","status":"publish","title_hn":"केराकत तहसील कार्यालय में नजारत कक्ष का ताला मिला टूटा, फाइलें गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केराकत तहसील कार्यालय में नजारत कक्ष का ताला मिला टूटा, फाइलें गायब
Mon, 07 Sep 2020 11:59 PM IST
स्वाधीन तिवारी
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Mon, 07 Sep 2020 11:59 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
केराकत तहसील कार्यालय की सुरक्षा को धता बताते हुए रविवार की रात चोरों ने नजारत कक्ष का ताला तोड़ दिया। अंदर घुसकर कुछ अभिलेख भी चोरी किए। सुबह ताला टूटा दिखा तो हड़कंप मच गया। अफसरों ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। अज्ञात चोरों के विरुद्ध कोतवाली में केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
तहसील कार्यालय के नायब नाजिर फतेह बहादुर यादव शनिवार की शाम ताला बंद कर घर चले गए। सोमवार को सुबह जब तहसील कार्यालय पहुंचे तो नजारत कक्ष का ताला टूटा देख सन्न रह गए। ताले को आरी से काटा गया था। उन्होंने सूचना उच्चाधिकारियों को दी। मौके पर पहुंचे प्रभारी तहसीलदार सुदर्शन कुमार व नायब तहसीलदार हेमंत कुमार बिंद मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
मामले की छानबीन की। तहसीलदार सुदर्शन कुमार ने बताया कि प्रारंभिक निरीक्षण में सामान्य जाति व ईडब्लूएस से जुड़ी कुछ फाइलें गायब प्रतीत हो रही हैं। विस्तृत पड़ताल के बाद स्थिति स्पष्ट होगी कि कौन सी फाइल नहीं है। फिलहाल नायब नाजिर की तहरीर पर अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
बगल में सुरक्षा गार्ड, सौ मीटर पर कोतवाली भी
तहसील कार्यालय की सुरक्षा के लिए गार्ड तैनात किए गए हैं। नजारत कक्ष से महज चंद कदम की दूरी पर ही वह रहते हैं। इसके अलावा तहसील कार्यालय से सौ मीटर की दूरी पर कोतवाली भी है। बावजूद चोरों की हरकत ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। पुलिस मामले की छानबीन करते हुए शीघ्र खुलासे की बात कह रही है।