फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Theft in azamgarh thieves taken lakhs rupees jewelry up

यूपी: आजमगढ़ में चोरों का आतंक, रात को दो घरों से समेटा लाखों का सामान

Wed, 25 Nov 2020 12:38 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 25 Nov 2020 12:38 PM IST
विज्ञापन
Theft in azamgarh thieves taken lakhs rupees jewelry up
घर के बाहर पड़ा सामान। - फोटो : अमर उजाला

आजमगढ़ जिले के सरायमीर थाने के गांव रसूलपुर में मंगलवार रात चोरों ने सब्जी विक्रेता समेत दो घरों से लाखों के माल पर हाथ साफ कर दिया। सुबह चोरी की जानकारी होने के बाद पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं, क्षेत्र में लगातार हो रही चोरियों से ग्रामीणों में पुलिस की कार्यशैली के खिलाफ आक्रोश पनप रहा है।

विज्ञापन

सरायमीर थाने का रसूलपुर गांव सरायमीर और निजामाबाद के बीचोंबीच है। गांव निवासी सब्जी विक्रेता शिवआश्रय पुत्र स्व. फिरतू यादव के मकान में छत के रास्ते से घुसे चोरों ने नगदी, जेवरात और समाना समेत डेढ़ लाख के माल पर हाथ साफ कर दिया। वहीं, रामबचन यादव पुत्र स्व. मुंशी यादव के घर से लगभग 50 हजार का सामान समेट ले गए।
विज्ञापन



दोनों ही मकान आपस में सटे हुए हैं। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि एक गिरोह ने वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस छानबीन कर रही है। घरवालों का रो-रो कर बुरा हाल है। थाना के खपड़ा बाजार से लेकर आसपास के क्षेत्रों में दुकानों में कई लोगों के यहां चोरियां हो चुकी हैं, लेकिन उसका खुलासा अभी तक पुलिस नहीं कर पाई है। इससे लोगों में आक्रोश पनप रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed