फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   theft from Saraf and Grocery Store shop shutter broken jwellery and cash stolen in azamgarh up

यूपी: सराफ और किराना की दुकान के तोड़े ताले, लाखों के जेवर और कैश उड़ाया

Sun, 20 Dec 2020 11:38 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 20 Dec 2020 11:38 AM IST
विज्ञापन
theft from Saraf and Grocery Store shop shutter broken jwellery and cash stolen in azamgarh up
demo pic

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में शनिवार रात चोरों ने दो दुकानों के ताले तोड़ लाखों के माल पर हाथ साफ कर दिया। सराफ की दुकान से सोने और चांदी के जेवर समेत नगदी भी उड़ाई गई है। वहीं, पड़ोस में किराने की दुकान से भी चोरी की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

निजामाबाद थाने के अलीपुर बाजार में अमित बरनवाल पुत्र सुभाष चंद्र बरनवाल की सोने-चांदी की दुकान है। उन्हीं के बगल में इंदल पुत्र शिवराम निवासी अलीपुर की किराने की दुकान है। शनिवार रात कोहरे का लाभ लेकर चोरों ने मेन शटर तोड़ दिया।
विज्ञापन



अमित बरनवाल ने बताया कि उसकी दुकान से चांदी और सोने के जेवरात समेत कुल आठ लाख की चोरी हुई है। पड़ोस में इंदल पुत्र शिवराम की किराने की दुकान से चार हजार नगद समेत कुल 10 हजार का सामान चोर ले गए हैं। सूचना देने के बाद भी पुलिस एक घंटे देर से पहुंची।

विज्ञापन
विज्ञापन

इससे दुकानदारों में काफी आक्रोश दिखा। दुकानदार मौके पर डाग स्क्वाड को बुालकर परीक्षण कराने की मांग कर रहे थे। खुलासा न होने पर हड़ताल की चेतावनी भी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed