{"_id":"5f293769c5494d3cc40ba4e8","slug":"theft-from-samajwadi-party-broke-gate-lock-in-varanasi-up","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: चोरों के हौसले बुलंद, सपा नेता के घर का ताला तोड़ डाका डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: चोरों के हौसले बुलंद, सपा नेता के घर का ताला तोड़ डाका डाला
Tue, 04 Aug 2020 03:54 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Tue, 04 Aug 2020 03:54 PM IST
विज्ञापन
बिखरा पड़ा सामन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। सोमवार देर रात शहर में समाजवादी पार्टी (सपा) नेता के घर हाथ साफ कर दिया और कीमती सामान चुराकर ले गए।
विज्ञापन
वाराणसी के लहरतारा निवासी योगेश सिंह के बंद मकान का ताला तोड़कर बीती रात चोर 20 हजार नगदी उठा ले गए। जानकारी के अनुसार योगेश सिंह परिवार सहित 22 मार्च को विट्ठलपुर कोरौती (लोहता) अपने गांव चले गए थे।
विज्ञापन
यहां पर छोटा भाई संजय रहता है। सोमवार को गांव में मांगलिक कार्यक्रम के कारण संजय भी गांव चले गए। मंगलवार की सुबह घर पहुंचने पर देखा की मुख्य द्वार का ताला टूटा हुआ है। घर का सारा सामान बिखरा पड़ा है।
विज्ञापन
योगेश सिंह ने बताया कि घर मे रखे लगभग 20 हजार रूपये चोर उठा ले गए। योगेश समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष भी है। घटना की सूचना उन्होंने पुलिस को दे दी।