फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Preparations month Savan begun VIP darshan at Vishwanath Dham remain suspended for 11 days

Savan: सावन की तैयारियां शुरू, विश्वनाथ धाम में चार सोमवार समेत 11 दिन बंद रहेंगे VIP दर्शन; रहेगी सुरक्षा

Mon, 20 Jul 2026 12:17 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Mon, 20 Jul 2026 12:17 AM IST
सार

Varanasi News: सावन से पहले श्रीकाशी विश्वनाथ धाम में तैयारियां तेज हो गई हैं। चारों सोमवार और रविवार सहित 11 दिनों तक वीआईपी दर्शन बंद रहेंगे। यादव बंधुओं के लिए प्रवेश-निकास का अलग मार्ग तय किया गया है। भीड़ को देखते हुए उन्हें गर्भगृह में प्रवेश नहीं मिलेगा, बल्कि झांकी दर्शन और जलाभिषेक की व्यवस्था रहेगी।

विज्ञापन
Preparations month Savan begun VIP darshan at Vishwanath Dham remain suspended for 11 days
काशी विश्वनाथ मंदिर। - फोटो : मंदिर प्रशासन

विस्तार

Varanasi News: सावन शुरू होने में अभी 10 दिन शेष हैं, लेकिन श्रीकाशी विश्वनाथ धाम में तैयारियां तेज हो गई हैं। बाबा विश्वनाथ के विशेष श्रृंगार, श्रद्धालुओं की सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था और दर्शन प्रणाली को लेकर मंदिर प्रशासन ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस बार पूरे सावन में चार सोमवार सहित सात विशेष अवसरों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रहने की संभावना है।

विज्ञापन


मंदिर प्रशासन ने सावन के दौरान भीड़ प्रबंधन को ध्यान में रखते हुए विशेष और वीआईपी दर्शन व्यवस्था में बदलाव किया है। चारों सोमवार और चारों रविवार सहित कुल 11 दिनों तक विशेष एवं वीआईपी दर्शन की सुविधा बंद रहेगी। इन दिनों सभी श्रद्धालुओं के लिए सामान्य दर्शन व्यवस्था लागू रहेगी, ताकि अधिक से अधिक भक्त सुगमता से बाबा के दर्शन कर सकें।

विज्ञापन
Trending Videos

सावन में आने वाले यादव बंधुओं के लिए भी प्रवेश और निकास का मार्ग तय कर दिया गया है। उन्हें ढूंढीराज द्वार से मंदिर परिसर में प्रवेश कराया जाएगा और दर्शन के बाद गेट नंबर चार से बाहर निकाला जाएगा। मंदिर प्रशासन के अनुसार, सामान्य श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए इस बार यादव बंधुओं को गर्भगृह में प्रवेश कर जलाभिषेक की अनुमति नहीं दी जाएगी। वे झांकी दर्शन के माध्यम से बाबा का दर्शन करेंगे और निर्धारित स्थान से जलाभिषेक कर सकेंगे। हालांकि, उनके प्रवेश और निकास की व्यवस्था पूरी तरह सुचारु रखी जाएगी।

एसडीएम शंभू शरण ने बताया कि परंपरा के अनुसार सावन के चारों सोमवार को मंगला आरती के बाद श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस बार बैरिकेडिंग व्यवस्था को पहले से अधिक व्यवस्थित बनाया जा रहा है, ताकि श्रद्धालुओं को अनावश्यक परेशानी न हो। यादव बंधुओं के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर उनके आवागमन का मार्ग भी तय कर दिया गया है। मंदिर प्रशासन का लक्ष्य सावन भर श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित दर्शन कराना है।

विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन भी सावन में
इस वर्ष सावन के एक सोमवार को नाग पंचमी का पर्व पड़ रहा है। इसके अलावा सावन के दौरान गुरु पूर्णिमा, स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन जैसे प्रमुख पर्व भी आएंगे। मंदिर प्रशासन ने सावन के दौरान सभी प्रकार की ऑनलाइन बुकिंग बंद कर दी है। इसमें सुगम दर्शन, मंगला आरती, भोग आरती और रुद्राभिषेक सहित सभी ऑनलाइन सुविधाएं शामिल हैं। वेबसाइट पर भी सूचना प्रदर्शित की जा रही है कि सावन में संभावित भारी भीड़ के कारण सभी प्रकार की ऑनलाइन बुकिंग अस्थायी रूप से स्थगित कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed