फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The women of the group engaged in making 2.5 lakh tiranga

हर घर तिरंगा: रोजगार के साथ देश प्रेम की अलख जगा रहीं समूह की महिलाएं, ढाई लाख तिरंगा बनाने में जुटीं

Sat, 13 Aug 2022 10:00 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Sat, 13 Aug 2022 10:00 AM IST
सार

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा कार्यक्रम के लिए महिलाएं 2 लाख 53 हजार  तिरंगा सिलने का काम कर रही हैं। इससे दो हजार महिलाओं के हुनर को मंच मिलने के साथ ही उनका रोजगार भी बढ़ रहा है।

विज्ञापन
The women of the group engaged in making 2.5 lakh tiranga
तिरंगा बनाने में लगी स्वयं सहायता समूह की महिलाएं। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत शासन के निर्देश पर इस वर्ष 11 से 17 अगस्त तक होने वाले हर घर तिरंगा कार्यक्रम के लिए महिलाएं 2 लाख 53 हजार  तिरंगा सिलने का काम कर रही हैं। इससे स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी दो हजार महिलाओं के हुनर को मंच मिलने के साथ ही उनका रोजगार भी बढ़ रहा है। इससे महिलाओं की अच्छी आमदनी भी हो रही है।
विज्ञापन


जिले में कुल पांच लाख तिरंगा फहराने का लक्ष्य रखा गया है। ग्राम्य विकास विभाग ने झंडे तैयार करने की जिम्मेदारी समूह की महिलाओं को दी है। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के उपायुक्त स्वत: रोजगार दिलीप कुमार सोनकर ने बताया कि महिलाएं डेढ़ फीट लंबा और एक फिट चौड़ा तिरंगा बना रही हैं। अशोक चक्र बनाने की जिम्मेदारी एक अलग और प्रशिक्षित समूह की महिलाओं को दी गई है। आराजीलाइन व हरहुआ ब्लॉक की महिलाओं ने अब तक 20 से ज्यादा राष्ट्रीय ध्वज तैयार भी कर लिया है।
विज्ञापन


महिलाएं बढ़ा सकेंगी रोजगार
समूह की महिलाओं की ओर से तिरंगे की कीमत 25.75 रुपये निर्धारित की गई है। इस आमदनी से महिलाओं को अपना रोजगार बढ़ाने में मदद मिलेगी। महिलाएं तिरंगा सिलकर बीडीओ को उपलब्ध कराएंगी। बीडीओ प्रधान के माध्यम से तिरंगा वितरित कराएंगे। तिरंगे की कीमत का भुगतान ग्राम प्रधान को करना होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed