फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The woman absconded leaving the milk in the bus

बस में दुधमुंही को छोड़ कर महिला फरार

Tue, 29 Jun 2021 11:04 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jun 2021 11:04 PM IST
विज्ञापन
The woman absconded leaving the milk in the bus
अनपरा में श्मशान घाट पर नवजात को छोड़ कर जाने का मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा है कि एक महिला वाराणसी से सोनभद्र जा रही बस में एक पांच माह की दुधमुंही बच्ची को छोड़ कर भाग गई। अनजान दंपती ने बच्ची को रात भर अपने पास रखा। सुबह चाइल्ड लाइन की टीम बच्ची को अपने साथ ले गई। हालांकि दंपती बच्ची को गोद लेने को इच्छुक है।
विज्ञापन

वाराणसी से सोनभद्र आ रही बस में एक महिला सोमवार को पांच माह की बच्ची के साथ यात्रा कर रही थी। मिर्जापुर के अदलहाट बाजार में बस रुकने पर वह बगल की सीट पर यात्रा कर रही महिला ने अदलहाट के गांव गौरही निवासी सविता पत्नी विंदेश्वर को बच्ची यह कहते हुए दिया कि वह शौच के लिए जा रही है। आएगी तो बच्ची को ले लेगी। काफी इंतजार के बाद भी महिला नहीं लौटी तो पास में ही घर होने के बाद सविता बच्ची को लेकर बस से उतर गई। सविता ने बच्ची को गांव की रहने वाली पूजा पटेल पत्नी रवि को दे दिया। रात भर दंपती ने अपने पास रखा। पूजा बच्ची को गोद लेने की इच्छा जताते हुए उसे लेकर अदलहाट थाने पहुंची लेकिन वहां पुलिस ने बच्ची को चाइल्ड लाइन को सौंप दिया। पूजा का कहना है कि उसके पास दस साल का पुत्र है। इस नाते वह इस बच्ची को गोद लेना चाहती है। वह बच्ची को गोद लेने के लिए सारी प्रक्रिया अपनाने को राजी है। चाइल्ड लाइन केयर की टीम के मुताबिक बच्ची का स्वास्थ्य परीक्षण कराने के बाद सोनभद्र स्थित शिशु बाल गृह को सुपुर्द करेंगे। इस संबंध में जिला प्रोबेशन अधिकारी अमरेंद्र पौत्स्यायन का कहना है कि गोद लेने की प्रक्रिया लंबी है। ऑनलाइन पंजीकरण कराने वाले दंपती को न्यायालय के माध्यम से ही बच्चे को गोद दिया जाता है। दंपती को भी इस प्रक्रिया को अपनाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed