फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The whole world will be painted in the colors of Baba Vishwanath

खुशी के पल: बाबा विश्वनाथ के रंग में रंग जाएगी दुनिया सारी, काशी से क्योटो तक गूंजेगा हर-हर महादेव

Mon, 13 Dec 2021 09:37 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Mon, 13 Dec 2021 09:37 AM IST
सार

श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण के मौके पर शिव नगरी काशी की सजावट देखते ही बन रही है। हर ओर उत्साह है।

विज्ञापन
The whole world will be painted in the colors of Baba Vishwanath
काशी विश्वनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण का उत्साह चरम पर है। काशी ही नहीं संपूर्ण दुनिया बाबा के धाम के वैभव को देखकर अभिभूत है। सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसे ही ललिता घाट से बाबा के धाम की ओर से पग बढ़ाएंगे हर-हर महादेव और ऊं नम: शिवाय का जयघोष काशी से क्योटो तक गूंज उठेगा।

विज्ञापन


काशीपुराधिपति के वैभव को देश ही नहीं दुनिया भर के सनातनधर्मी देखेंगे। देश में 51 हजार जगहों पर इसके सीधे प्रसारण को देखने की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही कई देशों में संपूर्ण आयोजन की लाइव स्ट्रीमिंग की जाएगी।
विज्ञापन


11:30 बजे होगा पीएम का काशी आगमन
प्रधानमंत्री 11:30 बजे विशेष विमान से लाल बहादुर शास्त्री इंटरनेशनल एयरपोर्ट बाबतपुर पहुंचेंगे। वहां से सेना के हेलिकॉप्टर से संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय आएंगे। इसके बाद सड़क मार्ग से वे कालभैरव मंदिर जाएंगे। वहां पूजन के बाद मछोदरी होते राजघाट जाएंगे। वहां क्रूज में सवार होकर ललिता घाट पहुंचेंगे। ललिता घाट की जेटी पर उतरकर गंगाजल का कलश लेकर गर्भगृह में जाएंगे। मंदिर में ब्राह्मणों द्वारा महादेव का जलाभिषेक व विधिवत पूजन-अर्चन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ेंः काशी विश्वनाथ कॉरिडोर: पीएम मोदी आज विश्व को समर्पित करेंगे भव्य धाम, यहां जानें इसके बारे में सब कुछ

संत समाज से लेंगे आशीर्वाद, श्रमिकों संग खिंचवाएंगे तस्वीर

The whole world will be painted in the colors of Baba Vishwanath
काशी विश्वनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री बाबा का पूजन करने के बाद संत समाज से आशीष लेंगे। लोकार्पण के बाद धाम से ही प्रसाद वितरण का सिलसिला शुरू होगा, जो काशी में घर-घर तक पहुंचाया जाएगा। 20 मिनट तक विशेष पूजन के बाद वह बाहर लगी कुर्सियों में अगली पंक्ति पर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व मंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी संग बैठेंगे। वहीं से स्विच दबाकर धाम का लोकार्पण करेंगे और फिर सबके साथ प्रसाद ग्रहण करेंगे।

मेहनतकशों को भी सम्मान
पीएम मोदी संतों से संवाद के बाद 33 महीने में धाम को भव्य रूप देने वाले करीब 23 सौ श्रमिकों का भी हौसला बढ़ाएंगे। मंदिर चौक के पास बांस की बनी सीढ़ियों पर श्रमिकों को बैठाया जाएगा और पीएम की मौजूदगी में समूह फोटोग्राफी कराई जाएगी। मिशन अंत्योदय के तहत पीएम ने अंतिम समय में श्रमिकों के सम्मान का कार्यक्रम जुड़वाया है। इससे श्रमिकों को भी धाम के लोकार्पण कार्यक्रम में भागीदार बनने का सौभाग्य मिलेगा।
पढ़ेंः  भव्य काशी, दिव्य काशी: 241 साल बाद बाबा के धाम का नया स्वरूप, इस पल का सभी को बेसब्री से इंतजार

शाम को निकलेंगे गंगा आरती देखने

The whole world will be painted in the colors of Baba Vishwanath
काशी विश्वनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री बरेका गेस्ट हाउस से निकलकर शाम साढ़े पांच बजे रविदास घाट पहुंचेंगे। वहां क्रूज से घाटों का भ्रमण करते हुए गंगा आरती देखेंगे। देव दीपावली की तर्ज पर गंगा घाटों पर तैयारियों को रविवार को अंतिम रूप दिया गया।


शंकराचार्य, भारत माता व अहिल्या बाई की प्रतिमाएं स्थापित
धाम में आदि शंकराचार्य, भारत माता और अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमाओं को स्थापित किया गया है। धाम के लोकार्पण के साथ ही इन प्रतिमाओं का भी लोकार्पण होगा।

22 मिनट में पूरा होगा पीएम का अनुष्ठान
पीएम मोदी सुबह 11 बजे एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे और यहां हेलीकाप्टर से संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के हेलीपैड पहुंचेेेंगे। यहां से सड़क मार्ग से बाबा कालभैरव से अनुमति लेकर राजघाट से क्रूज पर सवार होकर ललिता घाट की ओर से प्रस्थान करेंगे। करीब 12 बजे पीएम काशी विश्वनाथ धाम में प्रवेश करेंगे। श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण का पूजन काशी विद्वत परिषद के मार्गदर्शन में होगा।

परिषद के महामंत्री प्रो. रामनारायण द्विवेदी ने बताया कि पीएम का अनुष्ठान 22 मिनट में संपन्न हो जाएगा। पीएम के आगमन से पहले ही सुबह बाबा की मंगलाआरती के बाद वैदिक विद्वान चारों वेदों की ऋचाओं और मंत्रों का पारायण शुरू हो जाएगा। सुबह 11 बजे बाबा के गर्भगृह के बाहर पंचांग पूजन, गौरी-गणेश का पूजन किया जाएगा। प्रधानमंत्री जब बाबा श्रीकाशी विश्वनाथ का अनुष्ठान करेंगे उस दौरान 51 बटुक वेदों का सस्वर पाठ करेंगे।
पढ़ेंः काशी विश्वनाथ कॉरिडोर: पीएम मोदी ने साझा की भव्य धाम की तस्वीरें, आज लोकार्पण करने आएंगे बनारस

राजोपचार पूजन में यह सामग्री होगी शामिल

The whole world will be painted in the colors of Baba Vishwanath
काशी विश्वनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला

काशी विद्वत परिषद के मार्गदर्शन में श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर के दो अर्चक पूजन को संपन्न कराएंगे। पूजन सामग्री में अष्टगंध, दूध, दही, पंचामृत, सुगंधित पुष्प, द्रव्य, हल्दी, रोली, शहद, भस्म, विशिष्ट वस्त्र, बेलपत्र शामिल होगा।

सजी शिव की नगरी, लगे भगवा ध्वज
वाराणसी। श्री काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण की पूर्व संध्या पर शिव नगरी काशी की सजावट देखते ही बन रही थी। काशी की गलियों से सुबह से ही प्रभात फेरियों के निकलने का सिलसिला शुरू हुआ जो देर शाम तक चलता रहा। कीर्तन मंडलियां ऊं नम: शिवाय एवं हर हर महादेव शंभो काशी विश्वनाथ गंगे... का गायन करते हुए भक्ति रस बिखेरती हुई लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रही थीं।

काशी को 50 हजार भगवा झंडों से सजाया गया है। 108 प्रमुख देवालयों एवं शिवालयों पर लाइटिंग की गई है। शहर के प्रमुख चौराहों पर प्रधानमंत्री का स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए कट आउट एवं होर्डिंग लगाए गए हैं। शहर की प्रमुख इमारतों, शिक्षण संस्थान, महापुरुषों की प्रतिमाओं पर भव्य लाइटिंग की गई है।

भाजपा काशी क्षेत्र के अध्यक्ष महेश चंद श्रीवास्तव ने बताया कि सभी प्रमुख देवालय एवं शिवालयों में रुद्राभिषेक किया जाएगा। उन्होंने काशी-वासियों से अपील की कि अपने अपने घरों, प्रमुख चौराहों, गलियों, घाटों पर दीप प्रज्वलित करें। देव दीपावली की तर्ज पर काशी में उत्सव का माहौल हो इसके लिए भाजपा कार्यकर्ताओं की टोलियां गली-गली, मोहल्ले-मोहल्ले जाकर लोगो को प्रेरित कर रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed