{"_id":"64d456fdd1f6e498f706ba85","slug":"the-weather-of-varanasi-became-pleasant-due-to-moist-air-and-rain-know-what-is-the-temperature-today-2023-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi Weather Today: नम हवा और बारिश से खुशनुमा हुआ वाराणसी का मौसम, जानिए आज कितना है तापमान?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi Weather Today: नम हवा और बारिश से खुशनुमा हुआ वाराणसी का मौसम, जानिए आज कितना है तापमान?
Thu, 10 Aug 2023 08:48 AM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: किरन रौतेला
Updated Thu, 10 Aug 2023 08:48 AM IST
सार
गुरुवार सुबह का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तापमान में भी उतार-चढ़ाव जारी रहा।
विज्ञापन
वाराणसी में बदला मौसम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी में बारिश से मौसम खुशनुमा हो गया है। नमी भी बरकरार है। गुरूवार को बारिश के आसार बने हुए हैं। मौसम का मिजाज बुधवार को भी बदला-बदला रहा। सुबह से रुक-रुककर बारिश होती रही। गुरुवार सुबह का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Varanasi: गढ़वा घाट पर बनेगा बनारस का पहला रिवर फ्रंट, नौ करोड़ का प्रस्ताव तैयार, मिलेंगी ये सुविधाएं
विज्ञापन
तापमान में भी उतार-चढ़ाव जारी रहा। पिछले सप्ताह से ही मौसम खुशनुमा बना हुआ है। बुधवार को अधिकतम तापमान 31.7 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम रहा। बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर मनोज श्रीवास्तव के अनुसार दो दिन बाद से एक बार फिर से मौसम बदलेगा और हल्की तेज बारिश की संभावना बनी हुई है।
विज्ञापन