फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The water level of the Varuna River has also started rising.

Varanasi News: वरुणा नदी का भी बढ़ने लगा जलस्तर

Thu, 23 Jul 2026 01:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
The water level of the Varuna River has also started rising.
वाराणसी। गंगा के बढ़ते जलस्तर का असर अब वरुणा नदी पर भी दिखने लगा है। बुधवार शाम तक वरुणा नदी का जलस्तर बढ़ने के साथ उसका बहाव भी तेज हो गया। तेज प्रवाह के कारण बड़ी मात्रा में जलकुंभी बहकर आदिकेशव घाट स्थित गंगा-वरुणा संगम तक पहुंच गई। वरुणा नदी शहर के बीचों-बीच बहते हुए आदिकेशव घाट पर गंगा में मिलती है।
विज्ञापन

जलस्तर बढ़ने से वरुणा के तटवर्ती क्षेत्रों नक्खी घाट, हिदायत नगर, तालीम नगर, शक्कर तालाब, पुराने पुल, शैलपुत्री, बटलोहिया और कोनिया में रहने वाले लोगों की चिंता बढ़ गई है। स्थानीय लोग लगातार नदी के जलस्तर पर नजर बनाए हुए हैं। उधर, बढ़ते जलस्तर को देखते हुए पुराने पुल स्थित सिंचाई विभाग के चैनल का एक फाटक खोल दिया गया है, ताकि पानी का दबाव कम किया जा सके। यदि गंगा और वरुणा दोनों नदियों का जलस्तर इसी तरह बढ़ता रहा, तो निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ सकता है। ब्यूरो
विज्ञापन

रोक के बावजूद गंगा में चली नाव
गंगा में जलस्तर बढ़ने के कारण छोटी नावों के संचालन पर रोक लगा दी गई है। इसके बावजूद बुधवार को कुछ नाविक गंगा में नाव चलाते नजर आए। जल पुलिस प्रभारी सुधीर त्रिपाठी ने बताया कि जलस्तर बढ़ने के कारण छोटी नावों के संचालन पर रोक है। आदेशों की अवहेलना करने वाले नाविकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed