{"_id":"2b7206353b41b4700326b8c8c96b0e30","slug":"the-video-will-be-addressed-jayapurwasion-kanfreensing-namo-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जयापुरवासियों से वीडियो कान्फ्रेेंसिंग से मुखातिब होंगे नमो ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जयापुरवासियों से वीडियो कान्फ्रेेंसिंग से मुखातिब होंगे नमो
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी
Updated Sun, 05 Jul 2015 02:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने आदर्श गांव जयापुर के निवासियों से वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए बातचीत करेंगे। भारत ब्राडबैंड निगम लिमिटेड इसके लिए युद्ध स्तर पर काम कर रहा है। डिजिटल इंडिया के तहत भले ही जिले के सभी ग्राम पंचायतों में ब्राडबैंड सुविधा मुहैया कराना अभी दूर की कौड़ी हो लेकिन कंपनी जयापुर और आसपास के सात ग्राम पंचायतों को हफ्ते भर में ब्राडबैंड की सुविधा से लैस कर देगी। इसका उद्घाटन पीएम से कराने की कोशिश की जा रही है।
पूर्वांचल के 17 जिलों की 4700 ग्राम पंचायतों को हाई स्पीड ब्राडबैंड सेवा से जोड़ने की योजना है। इसके तहत हर गांव में ऑप्टिकल फाइबर केबल (ओएफसी) पहुंचाई जा रही है। प्रथम चरण में बनारस दूरसंचार जिले के तहत आने वाले भदोही और चंदौली जिलों की 873 ग्राम पंचायतों तक नेटवर्क पहुंचाना है। इसके लिए कुल 1672 किलोमीटर ओएफसी का जाल बिछाना होगा। यह काम भारत संचार निगम लिमिटेड कर रहा है और अभी 240 किलोमीटर ही लाइन बिछाई जा सकी है, जिससे 131 ग्राम पंचायतों को डिमांड करते ही हाईस्पीड ब्राडबैंड सुविधा मुहैया कराई जा सकती है। बनारस में बड़ागांव, अराजीलाइन और सेवापुरी ब्लाक के अलावा भदोही जिले के डीघ ब्लाक के 26 गांवों तक लाइन बिछाई गई है। चंदौली और बनारस के पांच ब्लाकों में तो अब तक काम ही नहीं शुरू हो पाया है। बीएसएनएल का काम केवल लाइन बिछाने तक सीमित है। पंचायतों में ब्राडबैंड की सुविधा तब उपलब्ध हो पाएगी जब कंप्यूटर और कनेक्शन हो। भले ही डिजिटल इंडिया का यह अभियान जिले में मंथर गति से चल रहा हो लेकिन इस काम को देख रही कंपनी भारत ब्राडबैंड नेटवर्क लिमिटेड ने जयापुर और आसपास के सात गावों जक्खिनी, सिहोरवां, शाहंशाहपुर, पचाई, मरुई और नरसड़ा ग्राम पंचायतों में ब्राडबैंड लगाने का काम चल रहा है। बीबीएनएल के महाप्रबंधक विनोद शर्मा ने बताया कि एक सप्ताह के भीतर इन गांवों की पंचायतों से विडियो कांफ्रेंसिंग करना संभव हो जाएगा।