फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The Vaishya community will perform *Jalabhishek* of Baba Vishwanath today

Varanasi News: वैश्य समाज आज करेगा बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक

Wed, 26 Aug 2026 02:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
The Vaishya community will perform *Jalabhishek* of Baba Vishwanath today
सर्व वैश्य समाज समिति की ओर से आज सावन के अंतिम बुधवार को सामूहिक जलाभिषेक किया जाएगा। समिति के संरक्षक रविंद्र जायसवाल ने समस्त काशीवासियों से इसमें शामिल होने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सभी लोग अपने परिवार और इष्ट मित्रों के साथ आयोजन में भाग लें। कार्यक्रम का शुभारंभ मारवाड़ी समाज भवन लक्सा से होगा। यहां से महिलाएं कलश लेकर शोभायात्रा निकालेंगी। शोभायात्रा गिरजाघर, गोदौलिया, बांसफाटक, चौक होते हुए बाबा विश्वनाथ के मंदिर पहुंचेगी। इसके बाद बाबा विश्वनाथ का सामूहिक जलाभिषेक किया जाएगा। भक्त शंकराचार्य चौक पर बने पंडाल में एकत्रित होंगे। सांस्कृतिक कार्यक्रम नमस्तुभ्यम्म भजन संध्या होगी जिसमें अंतरराष्ट्रीय भजन गायक शेखर जायसवाल भजनों की प्रस्तुति देंगे। गंगा द्वार पर माता अन्नपूर्णा के प्रसाद स्वरूप भंडारे की व्यवस्था रहेगी। बैठक में मंत्री रविंद्र जायसवाल, संस्था के अध्यक्ष आर के चौधरी, महामंत्री दीपक कुमार बजाज, कोषाध्यक्ष सर्वेश अग्रवाल, संयोजक गोविंद केजरीवाल समेत वैश्य समाज के अनेक सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed