फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The SPG took over command of security

एसपीजी ने संभाली सुरक्षा की कमान

Wed, 16 Sep 2015 02:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Wed, 16 Sep 2015 02:01 AM IST
विज्ञापन
The SPG took over command of security

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 18 सितंबर को काशी आगमन के मद्देनजर एसपीजी ने मंगलवार को सुरक्षा की कमान संभाल ली। दोपहर करीब 2:50 बजे एसपीजी के एआईजी एमपी गुप्ता और आरबी राम के नेतृत्व में टीम बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंची।

विज्ञापन

एप्रन, वीआईपी एरिया, पुरानी बिल्डिंग समेत अन्य स्थानों का निरीक्षण करने और एयरपोर्ट अधिकारियों के साथ मीटिंग करने के बाद टीम छावनी और डीरेका स्थित कार्यक्रम स्थल पर पहुंची। निरीक्षण करने के बाद पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों के  साथ बैठक हुई। सुरक्षा के हर पहलू पर विस्तार से चर्चा की गई। शाम को वायु सेना का हेलीकॉप्टर भी बाबतपुर पहुंच गया। बुधवार को हेलीकॉप्टर रूट रिहर्सल करेगा। डीजी सुरक्षा गोपाल गुप्ता गुरुवार को वाराणसी पहुंचेंगे।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी में एसपीजी के 80 कमांडो के सुरक्षा घेरे में रहेंगे। इसमें से ज्यादातर कमांडो पीएम के आगमन के  पूर्व ही वाराणसी पहुंच जाएंगे तो कुछ उनके साथ आएंगे। कमांडो अत्याधुनिक हथियारों से लैस रहेंगे। कमांडो के अलावा एटीएस, कें द्रीय अर्द्ध सैनिक बल और स्थानीय पुलिस का घेरा भी उनके साथ रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब पांच हजार पुलिस फोर्स को पंद्रह सेक्टरों में बांटा गया है। पंद्रह पुलिस अधीक्षक अलग-अलग सेक्टरों के प्रभारी होंगे। कार्यक्रम स्थल पर डोम कैमरे भी लगाए जाएंगे। वहीं सुरक्षा के मद्देनजर मंगलवार को सेना अधिकारियों ने भी छावनी में मल्टी परपज ग्राउंड का निरीक्षण किया।
सेना ने भी अपनी ओर से पूरे छावनी क्षेत्र में सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की है। पीएम बाबतपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा 39 जीटीसी के हेलीपैड पर उतरने के बाद मल्टी परपज ग्राउंड में आयोजित क ार्यक्रम में भाग लेंगे। यहां से सड़क मार्ग से डीरेका जाएंगे। वहीं बाबतपुर सेे लेकर डीरेका तक के संपर्क मार्गों पर बैरीकेडिंग का काम देर शाम तक चलता रहा।

ज्यादातर स्थानों पर बैरीकेडिंग की जा चुकी है। पीएम के आगमन के पूर्व संबंधित मार्ग को सील कर दिया जाएगा। एसएसपी जोगेंद्र कु मार ने बताया कि एसपीजी के अधिकारियों के साथ सुरक्षा को लेकर बैठक हुई है। पीएम की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed