फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The robotic surgery preparation of general public reach

रोबोटिक सर्जरी को आम जन तक पहुंचाने की तैयारी

Sat, 13 Jun 2015 02:17 AM IST
वाराण्ासी, ब्यूरो
वाराण्ासी, ब्यूरो Updated Sat, 13 Jun 2015 02:17 AM IST
विज्ञापन
The robotic surgery preparation of general public reach

वाराणसी। दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, बंगलूरू जैसे मेट्रो शहरों के बाद अब पूर्वांचल के मरीजों को रोबोटिक सर्जरी की सुविधा मुहैया कराने की तैयारी है। बीएचयू ट्रामा सेंटर के माध्यम से प्रयास ये है कि डेढ़ से चार लाख में होने वाली इस सर्जरी को आम आदमी तक कम खर्च में पहुंचाया जा सके।

विज्ञापन

इसी उद्देश्य से शुक्रवार को रोबोटिक सर्जरी के विशेषज्ञ और केजीएमयू के पूर्व कुलपति डॉ. महेंद्र भंडारी के साथ अमेरिका की रोबोटिक सर्जरी सिस्टम बनाने वाली कंपनी की टीम बीएचयू पहुंची। टीम ने यहां रोबोटिक सर्जरी की उपयोगिता के बारे में कुलपति से चर्चा की, वहीं ट्रामा सेंटर में आईएमएस बीएचयू के विशेषज्ञों से मुलाकात की।
विज्ञापन

रोबोटिक सर्जरी में पिछले कई साल से काम कर रहे वट्टीकुट्टी फाउंडेशन के सीईओ डॉ. महेंद्र भंडारी ने रोबोटिक सर्जरी सिस्टम बनाने वाली अमेरिकन कंपनी के समक्ष यह प्रस्ताव रखा है कि भारत में रोबोटिक सर्जरी की उपयोगिता ज्यादा है, इसलिए वे भारत को कम कीमत पर यह सिस्टम उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 ट्रामा सेंटर में डॉ. महेंद्र भंडारी ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि पूर्वांचल के मरीजों को खास तौर से इसका लाभ मिल सके, इसके लिए बीएचयू में इसे शुरू करने की कवायद की गई है। बीएचयू रोबोटिक सर्जरी का महत्वपूर्ण केंद्र बने, ऐसा प्रयास है।
जस्टिस गिरिधर मालवीय ने आशा जताई कि बीएचयू के शताब्दी वर्ष में इस सर्जरी की शुरुआत यहां हो जाएगी। उधर, अमेरिकन कंपनी की टीम डॉ. कैथरीन और डॉ. शेरी ने कुलपति प्रो. जीसी त्रिपाठी से उनके आवास पर मुलाकात की। कुलपति ने कहा कि महीने भर के अंदर रोबोटिक सर्जरी सिस्टम को स्थापित करने के संबंध में कार्ययोजना तैयार कर ली जाएगी।

 विशेषज्ञों ने इसे तीन महीने में स्थापित करने का लक्ष्य रखा। उनका कहना है कि इसे शुरू करने से पहले यहां के विशेषज्ञों को अमेरिका के विशेषज्ञ प्रशिक्षित करेंगे। इस मौके पर प्रो. एचसी शुक्ला, प्रो. वीएन मिश्रा, प्रो. एलडी मिश्रा, प्रो. यूएस द्विवेदी, डॉ. मल्लिका तिवारी आदि मौजूद रहे। स्वागत ट्रामा सेंटर के ओएसडी प्रो. आनंद कुमार और धन्यवाद ज्ञापन आईएमएस निदेशक प्रो. आरके गोयल ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed