फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The rhythm and postures of Gotipua dance captivated the mind.

Varanasi News: गोटिपुआ नृत्य की लय और मुद्राओं ने मोहा मन

Thu, 29 Oct 2026 02:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
The rhythm and postures of Gotipua dance captivated the mind.
वाराणसी। वसंत कन्या महाविद्यालय में बुधवार को ओडिशा के पारंपरिक गोटिपुआ नृत्य प्रस्तुति हुई। स्पिक मैके के वाराणसी चैप्टर की ओर से आयोजित कार्यक्रम में कलाकारों ने अपनी भावपूर्ण मुद्राओं, लयबद्ध गतियों और अद्भुत शारीरिक संतुलन से मन मोह लिया। दशभुजा गोटिपुआ ओडिसी नृत्य परिषद के कलाकारों ने प्रस्तुति दी। दल का नेतृत्व गुरु बटकृष्ण दास ने किया। इस दौरान गोटिपुआ नृत्य के प्रतिष्ठित गुरु और पद्मश्री सम्मान से अलंकृत गुरु मगुनी दास की कलात्मक विरासत को भी याद किया गया।
विज्ञापन

महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. आशा यादव ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को भारतीय कला और संस्कृति से जोड़ते हैं। प्रबंधक उमा भट्टाचार्य ने भी भारतीय सांस्कृतिक विरासत को अगली पीढ़ी तक पहुंचाने में ऐसे कार्यक्रमों को महत्वपूर्ण बताया। स्पिक मैके के वाराणसी चैप्टर की डॉ. शुभा सक्सेना ने छात्राओं को गोटिपुआ नृत्य की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पृष्ठभूमि की जानकारी दी। नृत्य के साथ संगीत की संगति ने प्रस्तुति को और प्रभावशाली बनाया। बटकृष्ण दास ने मर्दल वादन किया। भगवान बेहरा ने गायन, कबिराज प्रधान ने बांसुरी और नीलकंठ नायक ने मंजीरा वादन किया। संगीत और नृत्य के तालमेल ने कार्यक्रम में रंग भर दिया। प्रस्तुति में सौम्यरंजन दास, अभिमन्यु नायक, लाबा मरांडी, गणेश मलिक और कुश्ना जेना ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. पूनम वर्मा ने किया। महाविद्यालय की ओर से समन्वयक प्रो. सीमा वर्मा रहीं। डॉ. शुभा सक्सेना ने धन्यवाद ज्ञापन किया। कार्यक्रम में करीब 150 छात्राएं और शिक्षक मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed