{"_id":"624f4647f8a0d768890eb769","slug":"the-problem-of-room-inspectors-continued-increased-trouble-varanasi-news-vns647168114","type":"story","status":"publish","title_hn":"कक्ष निरीक्षकों की समस्या बरकार, बढ़ी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कक्ष निरीक्षकों की समस्या बरकार, बढ़ी परेशानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी बोर्ड परीक्षा के संचालन में परीक्षा केंद्रों पर कक्ष निरीक्षकों की कमी की समस्या दूर नहीं हो पा रही है। इस वजह से परीक्षा संचालन में भी कठिनाई हो रही है। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने केंद्रवार परीक्षा ड्यूटी में उपस्थित, अनुपस्थित कक्ष निरीक्षकों का ब्योरा मांगा है।
जिले में 24 मार्च से 131 केंद्रों पर परीक्षाएं चल रही हैं। परिषद के निर्देशानुसार हर कमरे में दो-दो कक्ष निरीक्षकों की तैनाती होनी है। अभी भी कई केंद्र ऐसे है, जहां कमरों में एक ही कक्ष निरीक्षक ड्यूटी कर रहे हैं। इस तरह की समस्या ग्रामीण इलाकों में बने केंद्रों पर अधिक हैं। कंट्रोल रूम से निगरानी के अलावा अधिकारियों के दौरे में भी इस तरह की रिपोर्ट मिलने के बाद परिषद ने रिपोर्ट तलब की है।
जिला विद्यालय निरीक्षक विनोद कुमार राय ने बताया कि केंद्राध्यक्षों की ओर से वित्तविहीन शिक्षकों के कक्ष निरीक्षक के रूप में केंद्र पर न आने की जानकारी दी गई है। इस वजह से परीक्षा संचालन में भी कठिनाई हो रही है। केंद्राध्यक्षों का रिपोर्ट आने के बाद उसे परिषद को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
अर्थशास्त्र, भौतिक विज्ञान परीक्षा में 1256 अनुपस्थित
बृहस्पतिवार को दूसरी पाली में इंटरमीडिएट अर्थशास्त्र, भौतिक विज्ञान की परीक्षा कराई गई। इसमें 128 केंद्रों पर 27182 परीक्षार्थियों में 25926 ने परीक्षा दी जबकि 1256 ने परीक्षा छोड़ दी।