फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The picture of 550 schools will change, smart class rooms will be built

550 विद्यालयों की बदलेगी तस्वीर, बनेंगे स्मार्ट क्लास रूम

Thu, 04 Nov 2021 12:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Nov 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
The picture of 550 schools will change, smart class rooms will be built
जिले के 550 सरकारी स्कूलों की 1100 कक्षाएं पूरी तरह से स्मार्ट बनाई जाएंगी। स्कूलों में प्रोजेक्टर, टीवी व अन्य उपकरण लगाए जाएंगे। शासन से बजट भी जारी हो गया है। अगले सप्ताह से स्कूलों में स्मार्ट क्लास बनाने का कार्य शुरू हो जाएगा। स्मार्ट कक्षाएं होने से शिक्षकों को भी पढ़ाने के लिए डिजिटल मंच मिलेगा। ई-लर्निंग से विद्यार्थियों की अध्ययन में रुचि बढ़ेगी। इसमें जर्मनी और अमेरिका के हाईटेक उपकरण लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

जिले में अब तक 700 विद्यालयों में स्मार्ट क्लास सिस्टम लगाया जा चुका है। अगली कड़ी में 550 विद्यालयों की दो कक्षाओं को स्मार्ट क्लास में तब्दील किया जाएगा। अब तक सरकारी स्कूलों की पहचान जर्जर भवन और टूटी फूटी मेज और गंदगी से हुआ करती थी, लेकिन अब स्कूलों के आधारभूत ढांचे में बदलाव और गुणवत्तापूर्ण पढ़ाई पर तेजी से काम हो रहा है। जिले के सभी स्कूलों में स्मार्ट क्लास सिस्टम लगाए जा रहे हैं। इसके बाद डिजिटल कक्षाएं चलाई जाएंगी। कक्षाओं को जर्मनी और अमेरिकी तकनीक वाले हाईटेक स्मार्ट क्लास से लैस किया जाएगा। इसका टेंडर निजी कंपनी को दिया गया है।
विज्ञापन

ये होगी सुविधा
स्मार्ट क्लास में ब्लैक बोर्ड की जगह एक बड़ी सी स्क्रीन होती है। जिस पर कंप्यूटर और प्रोजेक्टर की मदद से बच्चों को पढ़ाया जाता है। पाठ और सवाल समझाने के लिए थ्री डी इमेज, डायग्राम व रोचक वीडियो प्री लोडेड होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
जिले के सभी स्कूलों में स्मार्ट क्लास तैयार करने के निर्देश हैं। अब तक 700 स्कूलों में एक क्लास को स्मार्ट क्लास के रूप में विकसित किया गया था। अब 550 विद्यालयों मेंदो कक्षाओं को स्मार्ट बनाया जाएगा।
-राकेश सिंह, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed