फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Cyber Fraud Alert: Keep distance from unknown friend do not search customer care number from Google

Cyber Fraud Alert: सोशल साइट पर अनजान दोस्त से बनाएं दूरी, गूगल से न खोजें कस्टमर केयर का नंबर

Thu, 09 Jun 2022 03:44 PM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Thu, 09 Jun 2022 03:44 PM IST
सार

अमृत महोत्सव के तहत ‘साइबर अपराध से आजादी’ विषय पर आयोजित जन जागरूकता कार्यक्रम में सीओ पिंडरा अभिषेक पांडेय ने साइबर अपराध से बचाव और साइबर अपराध होने पर कैसे और कहां शिकायत करें, के बारे में ग्रामीणों को समझाया।

विज्ञापन
Cyber Fraud Alert: Keep distance from unknown friend do not search customer care number from Google
cyber crime - फोटो : amar ujala

विस्तार

गूगल पर सर्च करके कस्टमर केयर का नंबर न खोेजें। सोशल साइट पर अनजान लोगों को दोस्त न बनाएं। रिश्तेदार बनकर कोई पैसे की मांग करे या फिर कोई बैंक मैनेजर बन खाते की जानकारी मांगे तो सतर्क हो जाएं। अनजान कॉल और इंटरनेट कॉल, वीडियो कॉल पर किसी से बातचीत न करें।

विज्ञापन


यह बातें साइबर अपराध के नोडल प्रभारी और सीओ पिंडरा अभिषेक पांडेय ने बुधवार को बड़ागांव स्थित कोईरीपुर पंचायत भवन पर ग्रामीणों से कहीं। इस दौरान नुक्कड़ नाटक के जरिए साइबर अपराध से बचाव की जानकारी दी गई।
विज्ञापन


अमृत महोत्सव के तहत ‘साइबर अपराध से आजादी’ विषय पर आयोजित जन जागरूकता कार्यक्रम में सीओ पिंडरा अभिषेक पांडेय ने साइबर अपराध से बचाव और साइबर अपराध होने पर कैसे और कहां शिकायत करें, के बारे में ग्रामीणों को समझाया। साइबर अपराध होने पर तुरंत 1930 या 112 पर अपनी शिकायत दर्ज कराएं।  भारत सरकार के साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत करें या फिर यूपी पुलिस के यूपी कॉप एप के जरिए आनलाइन एफआईआर दर्ज कराएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

साइबर थाने के प्रभारी विजय नारायण मिश्र और साइबर सेल व सर्विलांस सेल ग्रामीण के प्रभारी राहुल शुक्ल ने रोजाना हो रहे साइबर अपराध से जुड़े मामलों को साझा किया। इस दौरान जागरूकता से संबंधी पंफलेट आदि का वितरण किया गया। कार्यक्रम में बड़ागांव इंस्पेक्टर अश्वनी चतुर्वेदी ने कहा उप निरीक्षक सुनील कुमार यादव, कार्यक्रम कोआर्डिनेटर आलोक कुमार सिंह, प्रभात कुमार द्विवेदी, ग्राम प्रधान कुशमांजली सिंह, धर्मेंद्र सिंह, रामजीत सिंह, विनय सिंह, श्याम लाल, पुनीता यादव, साधना सिंह, प्रीति सिंह, अनूप तिवारी आदि रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed