{"_id":"5ea3220e8ebc3e90b43dddf1","slug":"the-new-automatic-machine-will-report-16-samples-in-an-hour-the-gene-expert-machine-will-test-corona","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक घंटे में 16 सैंपल की रिपोर्ट देगी नई आटोमैटिक मशीन, जीन एक्सपर्ट मशीन से होगी कोरोना की जांच ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक घंटे में 16 सैंपल की रिपोर्ट देगी नई आटोमैटिक मशीन, जीन एक्सपर्ट मशीन से होगी कोरोना की जांच
Fri, 24 Apr 2020 11:00 PM IST
विचित्र सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: विचित्र सिंह
Updated Fri, 24 Apr 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
ims bhu
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के खतरे को देखते हुए अब वाराणसी के आईएमएस बीएचयू माइक्रोबायोलॉजी लैब में जल्द ही एक नई जीन एक्सपर्ट मशीन आने वाली है। इसकी खासियत है कि इस मशीन पर एक घंटे में कोरोना के 16 सैंपल की जांच की जा सकेगी और रिपोर्ट भी जल्द ही मिल जाएगी। अगले सप्ताह तक इस आटोमेटिक मशीन के आने की संभावना है।
माइक्रोबायोलॉजी लैब में इन दिनों वाराणसी समेत तेरह जिलों के कोरोना सैंपल की जांच हो रही हैं। मार्च के पहले सप्ताह से चल रही जांच में अब तक करीब 3500 सैंपल की जांच की जा चुकी है, जिसमें अकेले वाराणसी से ही 1600 सैंपल भेजे जा चुके हैं। आजमगढ़, गाजीपुर जौनपुर, मऊ से भी अब तक 200 से अधिक सैंपल की जांच कर रिपोर्ट दी जा चुकी है।
पहले जहां 100 से 150 सैंपल रोजाना आते थे, वही एक सप्ताह से 300 से 350 सैंपल आ रहे हैँ। सैंपल अधिक होने की वजह से जांच में देरी भी हो रही है। कई जिलों में सैंपल की रिपोर्ट भी समय से नहीं मिल पा रही है। वर्तमान में चार पीसीआर मशीन है। खास बात यह है कि ऑटोमेटिक जांच मशीन तुरंत रिपोर्ट भी दे देगी। प्रोफेसर गोपाल नाथ का कहना है कि करीब 72 लाख की लागत से आने वाली यह मशीन जल्द ही लैब को मिल जाएगी।