फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The miscreant called the doctor and asked for extortion of ten lakhs, case filed

बदमाश ने चिकित्सक को फोन कर मांगी दस लाख की रंगदारी, केस दर्ज

Fri, 10 Jul 2020 08:57 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Fri, 10 Jul 2020 08:57 PM IST
सार

  • पहले भी रंगदारी मांगने के मामले में जेल जा चुका है आरोपी

विज्ञापन
The miscreant called the doctor and asked for extortion of ten lakhs, case filed
डेमो पिक।

विस्तार

जौनपुर जिले के सुतहट्टी में स्थित एक निजी अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. एनके सिन्हा से बदमाश ने दस लाख की रंगदारी मांगी है। चिकित्सक की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


रंगदारी मांगने वाला आरोपी इसके पहले भी शहर के एक चिकित्सक से मुन्ना बजरंगी के नाम पर पचास लाख रुपये की रंगदारी मांगने के आरोप में जेल जा चुका है। अभी हाल ही में वह जमानत पर छूटकर आया है। चिकित्सक से दस लाख रुपये रंगदारी मांगने की घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। 
विज्ञापन



पुलिस ने चिकित्सक की सुरक्षा बढ़ा दी है और आरोपी की तलाश में जुट गई है। कानपुर की घटना के बाद पुलिस बदमाशों पर शिकंजा कसने का दावा कर रही है। कानून व्यवस्था को चुस्त बनाने के लिए एसपी खुद प्राइवेट वाहन से निकलकर पुलिस की गतिविधियों को परख रहे हैं ।

विज्ञापन
विज्ञापन

जेडी मेमोरियल अस्पताल के संचालक एवं वरिष्ठ सर्जन डॉ. एनके सिन्हा ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि गुरुवार की रात में उनके मोबाइल फोन पर एक नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने बताया कि वह सुधांशु सिंह बोल रहा है। उसने कहा कि अगर सुरक्षित रहना चाहते हो तो दस लाख रुपये का इंतजाम बहुत जल्द कर दो।

रुपये नहीं देने पर अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहने की भी बात कही गई। चिकित्सक की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी सुधांशु सिंह निवासी दमोदरा थाना रामपुर के खिलाफ रंगदारी मांगने के आरोप में केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि आरोपी के बारे में अहम सुराग मिले हैं। पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed